Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बेड पर मां-बेटे का खून से सना शव, घर में डबल मर्डर का किसी को पता नहीं
  • राष्ट्रीय

बेड पर मां-बेटे का खून से सना शव, घर में डबल मर्डर का किसी को पता नहीं

RNS INDIA NEWS 08/05/2024
rns featured image new

गाजियाबाद (आरएनएस)।  गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाने की गुलाब वाटिका कॉलोनी में मंगलवार रात गला काटकर मां-बेटे की हत्या कर दी गई। गुलाब वाटिका में 70 वर्षीय यशोदा अपने परिवार के साथ रहती थीं। बीती रात पहली मंजिल पर यशोदा और उनका दिव्यांग बेटा लाला, जिसकी उम्र करीब 35 वर्ष थी, सोए हुए थे। नीचे की मंजिल पर यशोदा का सबसे छोटा बेटा आकाश और दूसरी मंजिल पर यशोदा का बड़ा बेटा धर्मेंद्र अपने परिवार के साथ सोया हुआ था।
सुबह यशोदा और लाल के लहूलुहान शव कमरे में पड़े मिले। धारदार हथियार से दोनो की गर्दन पर वार कर हत्या कर दी गई। खून से सने शव मकान की पहली मंजिल पर बेड पर पड़े मिले। घर में अलमारी के ताले टूटे हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस लूट के इरादे से किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा हत्या करना या फिर संपत्ति के लालच में परिवार के ही किसी सदस्य द्वारा हत्या करने या कराने, दोनों ही थ्योरी पर काम कर रही है।
इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि यशोदा के पति की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी है। यह वाकई हैरानी की बात है कि घर की दूसरी मंजिल पर दो लोगों की हत्या हुई और घर में ही मौजूद अन्य लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। बताया जा रहा है कि सुबह जब धर्मेंद्र के बच्चे नीचे आए तब उन्होंने ही सबसे पहले दोनों के शव को देखा और अन्य सदस्यों को इसकी सूचना दी।
फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि इस डबल मर्डर से जुड़े केस में पुलिस को कुछ तथ्यों का पता भी चला है। कहा जा रहा है कि जल्द ही पुलिस इस मामले का खुलासा भी कर सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारी एवं नोडल अधिकारियों के साथ की समीक्षा
Next: हरकी पैड़ी के पास तीन दुकानों में लगी आग

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.