Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • बीएड और पीजी प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित न होने पर रोष
  • पौड़ी

बीएड और पीजी प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित न होने पर रोष

RNS INDIA NEWS 31/07/2024
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  गढ़वाल विवि में बीएड और पीजी प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित न होने पर छात्र संगठनों ने बुधवार को परीक्षा नियंत्रक का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने कहा कि एक माह बीते जाने के बावजूद भी गढ़वाल विवि प्रशासन प्रवेश परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित नहीं कर पाया है। छात्रों ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होता है तो छात्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।गढ़वाल विवि छात्र संघ उपाध्यक्ष रूपेश नेगी, महासचिव आंचल राणा ने कहा कि गढ़वाल विवि की बीएड प्रवेश परीक्षा 2 जून को आयोजित की गई थी और पीजी प्रवेश परीक्षा 8जुलाई से 13 जुलाई तक चली थी।लेकिन गढ़वाल विवि की सुस्त प्रणाली से छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि अधिकांश कॉलेजों में बीएड का रिजल्ट घोषित होने के बाद प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, लेकिन दो माह बीत जाने को हैं अभी तक गढ़वाल विवि बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित नहीं कर पाया है। परीक्षा परिणाम घोषित न होने से छात्र अन्य कॉलेजों में भी प्रवेश नहीं ले पा रहें हैं। कहा कि गढ़वाल विवि की लापरवाही के कारण छात्रों का भविष्य में अधर में लटक रहा है। छात्रों ने आरोप लगाया कि छात्रों की बिना कॉपी जांचे ही नम्बर दिए जा रहे हैं,जिससे छात्रों को बैक लगने के कारण अगली कक्षा में प्रवेश लेने और अन्य कोर्सों में प्रवेश लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने जल्द से जल्द बीएड और पीजी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित किए जाने और कॉपियों की दुबारा जांच किए जाने की मांग की है। मौके पर आयुष वेदवाल, दीपक, अंकित, आकाश, मयंक, काजल आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांवड़िये की बाइक की टक्कर से युवक घायल
Next: बदरीनाथ हाईवे बार-बार बाधित होने से कारोबारी परेशान

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.