Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • बीबीएन को गौरव सिंह व लखबीर सिंह जैसे अफसरों की दरकार
  • राज्य
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

बीबीएन को गौरव सिंह व लखबीर सिंह जैसे अफसरों की दरकार

RNS INDIA NEWS 01/06/2021
rns featured image new
भाविता जोशी
सोलन। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में दिन व दिन बढ़ता अपराध का ग्राफ चिंता का विषय है। कर्फ्यू में जहां सरेआम नेशनल हाईवे पर गोलियां चलाई गई और एक युवक को मौत के घाट उतारा दिया वहीं रविवार को एक सिक्योरिटी गार्ड की निर्मम हत्या कर दी गई। एक हफ्ता बीत जाने के बावजूद भी अभी तक खेड़ा में हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपियों को पुलिस पकड़ नहीं पाई है। बीबीएन में खनन माफिया, शराब माफिया, नशा माफिया, गांजा, चूरा पोस्त, अफीम और चिट्टे का कारोबार जोरों से चल रहा है। यहां की युवा पीढ़ी जहां नशे की गर्त में धंसती जा रही है वहीं युवा अपराध के दलदल में तेजी से धंस रहा है।
 जिला पुलिस बीबीएन की कमजोर कार्यप्रणाली के चलते यहां पर अपराध तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में यहां पर एसपी गौरव सिंह और तेजतर्रार लखवीर सिंह जैसे अफसरों की जरूरत है, तो ही यहां पर क्राईम कम हो सकता है। यह बात राष्ट्रीय मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार चौधरी व भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मेला राम चंदेल ने कही।
चौधरी व चंदेल ने कहा कि एसपी गौरव सिंह ने अपने कार्यकाल में जहां खनन और नशे पर नुकेल कसी वहीं बीबीएन में अपराधियों के मन में पुलिस का खौफ था। जबकि बतौर थाना प्रभारी व एसआईयू इंचार्ज रहे लखवीर सिंह ने जहां नशे पर नुकेल कसी वहीं कई ऐसे केस सुलझाए और अपराधियों को बाहरी राज्यों से लाकर सलाखों के पीछे धकेला।
 बतौर थाना प्रभारी रहते हुए लखवीर सिंह ने पुलिस की एक अलग छवि प्रस्तुत की। राज कुमार चौधरी और मेला राम चंदेल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू से गुहार लगाई है कि दोनों काबिल अफसरों को बीबीएन में तैनात किया जाए, ताकि यहां पर कानून व्यवस्था पटरी पर आ सके और अपराधियों में पुलिस का डर बने। राज कुमार चौधरी व मेला राम चंदेल ने एक लिखित मांग पत्र मुख्यमंत्री व डीजीपी शिमला को भेजकर गौरव सिंह व लखबीर सिंह की तैनात जिला पुलिस बीबीएन में करने की मांग उठाई है।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: एकान्त वास में रह रहे 4366 कोविड-19 पाॅजिटिव रोगियों को प्रदान किया संबल
Next: होम आइसोलेशन किट वितरण गलत : जीवन शर्मा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.