Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बाजपुर में खामियां मिलने पर 3 स्टोन क्रशर सील
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में खामियां मिलने पर 3 स्टोन क्रशर सील

RNS INDIA NEWS 02/05/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  डीएम के निर्देश पर गुरुवार को खनन अधिकारी अमित गौरव एवं राजस्व की संयुक्त टीम ने स्टोन क्रशर पर छापेमारी की। 3 क्रशरों में भारी कमियां मिली, जिसके बाद उन्हें सील कर दिया गया। एक क्रशर में पत्रावलियां एवं स्टॉक दुरुस्त मिला। लगातार अवैध खनन, ओवरलोडिंग की शिकायत सामने आने का संज्ञान डीएम उदयराज सिंह ने अधिकारियों की बैठक में लिया और उन पर कार्रवाई के निर्देश दिये। डीएम के निर्देश के बाद खनन अधिकारी अमित गौरव राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने साई बापू, मां शारदा, गुरू कृपा तथा तराई स्टोन क्रशरों पर छापेमारी की। उन्होंने स्टॉक रजिस्टर, स्टॉक, पत्रावलियां, रॉयल्टी की जांच की। मां शारदा, गुरू कृपा तथा तराई स्टोन क्रशर में खामियां मिली, जिस पर तीनों को सील कर दिया। इनका पोर्टल बंद कर दिया। इसकी रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेज दी। साईं बापू स्टोन क्रशर में खामी नहीं मिली। टीम में नायब तहसीलदार वीरेंद्र सजवाण, खनन इंस्पेक्टर अंकित, आशीष चौहान आदि मौजूद रहे।

कैलाश माइनिंग के कर्मचारियों ने चेक की रॉयल्टी, हंगामा
कैलाश माइनिंग के कर्मचारियों ने बुधवार देर रात रामराज रोड पर चेकिंग शुरू की। माइनिंग कर्मियों ने तीन वाहनों को रोका और रॉयल्टी चेक करनी चाही। वाहन चालकों ने विरोध कर दिया जिसके बाद वहां हंगामा हो गया। ट्रांसपोर्टरों का कहना था कि माइनिंग कर्मियों को बैरियर पर वाहन चेकिंग का अधिकार है। ये लोग जगह जगह वाहन चेक कर उन्हें परेशान करने का काम कर रहे हैं। सूचना पर खनन अधिकारी अमित गौरव, एसडीएम राकेश तिवारी पहुंचे। उन्होंने वाहनों की रॉयल्टी चेक की। खामियां मिलने के बाद तीनों वाहनों को सीज कर दिया। माइनिंग कर्मियों का आरोप था कि जिन क्रशरों से अवैध माल आ रहा है उन क्रशरों पर कार्रवाई होनी चाहिये। इसके बाद टीम देर रात मां शारदा एवं गुरु कृपा स्टोन क्रशर पर पहुंची और रात में काम बंद करा दिया। सुबह दोनों क्रशरों को सील कर दिया। एसडीएम राकेश तिवारी ने बताया कि माइनिंग कंपनी को शासन से अधिकार मिला है कि वह खनन वाहनों की रॉयल्टी कहीं भी चेक कर सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खेत में काम कर रही महिला पर सुअर ने किया हमला
Next: निकाय वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने को सात दिन लगेंगे विशेष शिविर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.