Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बाजपुर में दो सड़क हादसों में एक की मौत, 5 घायल
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में दो सड़क हादसों में एक की मौत, 5 घायल

RNS INDIA NEWS 19/06/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत 6 लोग घायल हो गए। वहीं उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अन्य घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पहली घटना गांव पोपपुरी में हुई। यहां बीते मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे 32 वर्षीय शंकर सिंह पुत्र जीत सिंह खाना खाने के बाद घर के बाहर सड़क किनारे टहल रहे थे कि अचानक तेज रफ्तार बाइक सवार ने शंकर सिंह को पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर में शंकर गंभीर रूप घायल हो गए। वहां मौजूद परिजनों ने शंकर को आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मृतक के परिजनों ने बरहैनी चौकी में तहरीर देकर बाइक सवार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दूसरा हादसा बुधवार को हुआ। यहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिसमें दो महिलाओं समेत 5 लोग गंभीर रूप घायल हो गए। गांव भैंसिया फॉर्म निवासी 65 वर्षीय तरसेम सिंह, 49 वर्षीय हरविंदर कौर, 55 वर्षीय जसविंदर सिंह, 60 वर्षीय बलजीत कौर तथा 40 वर्षीय हरविंदर सिंह कार से कालागढ़ से घर आ रहे थे। गांव विक्रमपुर में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने घायलों को कार से निकाला और बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। वहीं चिकित्सक डॉक्टर तैयब ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विद्युत शार्ट सर्किट से जंगल में लगी आग
Next: एसडीआरएफ की टीम ने बचाए चोपता-देवरियाताल ट्रैक पर फंसे 4 युवक

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.