Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पहचान के लिए उपयोग में मान्य नहीं बाजार में छपवाए प्लास्टिक या पीवीसी के कार्ड पर प्रिंट आधार कार्ड
  • राष्ट्रीय

पहचान के लिए उपयोग में मान्य नहीं बाजार में छपवाए प्लास्टिक या पीवीसी के कार्ड पर प्रिंट आधार कार्ड

RNS INDIA NEWS 20/01/2022
rns featured image new

नई दिल्ली: हम से कई लोगों ने अपने आधार कार्ड को सुरक्षित रखने के लिए इसे प्लास्टिक या पीवीसी के कार्ड पर प्रिंट करवाया होगा. लेकिन अगर आपने ये कार्ड खुले बाजार में प्रिंट करवाया है, तो ये खबर आपके काम की है.

आधार कार्ड जारी करने वाले भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) का कहना है कि जो लोग प्लास्टिक या पीवीसी की शीट पर खुले बाजार में आधार कार्ड प्रिंट करवाते हैं, असल में ये कार्ड मान्य नहीं है और अगर आप ऐसा कार्ड कहीं पहचान के लिए दिखाते हैं तो आपको बिना आधार कार्ड माना जाएगा.

UIDAI का कहना है कि बाजार में छपवाए गए प्लास्टिक या पीवीसी आधार कार्ड में कई सारे सुरक्षा फीचर्स नहीं होते हैं. इसलिए वह खुद ऐसे कार्ड के इस्तेमाल को हतोत्साहित करने पर जोर देती है. इसके बदले में वो घर बैठे प्राधिकरण से छपे PVC आधार कार्ड को ऑर्डर देने का विकल्प देती है.

अगर आप प्लास्टिक या पीवीसी का आधार कार्ड चाहते हैं तो आप UIDAI की वेबसाइट पर जाकर इसके लिए ऑर्डर कर सकते हैं. ये कार्ड आपको घर बैठे स्पीड पोस्ट से मिल जाएगा और इसके लिए आपको बस 50 रुपये का भुगतान करना है.

#OrderAadhaarPVC#Aadhaar PVC card is water-resistant. With good quality printing and lamination, you can now use it everywhere without having to worry about it being damaged, even by the rain.
Order your Aadhaar PVC online now:https://t.co/G06YuJkon1#AadhaarPVCcard pic.twitter.com/W9QYTfkyuH

— Aadhaar (@UIDAI) January 20, 2022

इस कार्ड में आपकी आधार डिटेल के साथ एक QR Code होता है. साथ ही कई सिक्योरिटी फीचर और डेमोग्राफिक डिटेल भी होती है. आप इसके लिए mAadhaar App से भी ऑर्डर कर सकते हैं.

अगर आप स्मार्टफोन चलाते हैं, तो आप अपने फोन में mAadhaar ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. इस पर आप अपना डिजिटल आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. ये कार्ड भी UIDAI से जुड़ी सभी सर्विस के लिए मान्य है.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 4818 नए केस, 4 मौत
Next: टिकट तो सिर्फ आठ का ही कटा………………..

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.