Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • बौराड़ी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट निर्माण बंद, डीएम ने बैठाई जांच
  • टिहरी

बौराड़ी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट निर्माण बंद, डीएम ने बैठाई जांच

RNS INDIA NEWS 06/07/2026
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। बौराड़ी स्टेडियम में 71 लाख की लागत से निर्माणाधीन बैडमिंटन कोर्ट का कार्य विरोध के चलते अधर में लटक गया। कुछ लोगों की आपत्ति के बाद पिछले एक सप्ताह से निर्माण कार्य बंद पड़ा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम नितिका खंडेलवाल ने दो सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी। समिति को दो दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। समिति को बैडमिंटन कोर्ट के लिए आसपास भूमि की पड़ताल करने को कहा गया है। युवा कल्याण विभाग की पहल पर बौराड़ी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कराया जा रहा है। बीते 27 मई को इसका शिलान्यास हुआ था। निर्माण की जिम्मेदारी लघु सिंचाई विभाग को दी गई है, जिसे नौ माह के भीतर कार्य पूरा करना था लेकिन अब विरोध के चलते निर्माण कार्य रुक गया है। बौराड़ी स्टेडियम बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक असद आलम ने डीएम को ज्ञापन देकर निर्माण स्थल पर आपत्ति दर्ज कराई है। उनका कहना है कि जिला मुख्यालय का बौराड़ी स्टेडियम खेल गतिविधियों के लिए एकमात्र बड़ा मैदान है। यहां शिक्षा विभाग की खेल प्रतियोगिताओं के अलावा क्रिकेट, फुटबॉल, एथलेटिक्स, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते हैं। ऐसे में स्टेडियम के बैडमिंटन कोर्ट बनने से मैदान का क्षेत्रफल कम हो जाएगा। बड़े आयोजनों में दिक्कत आएगी। डीएम नितिका ने पूछा जब शिलान्यास और भूमि पूजन हुआ था, तब किसी ने आपत्ति क्यों नहीं की। अब कार्य होने पर अचानक विरोध क्यों किया जा रहा। डीएम ने मामले की जांच के लिए जिला युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र फोनिया और जिला खेल अधिकारी दीपक रावत की दो सदस्यीय समिति गठित कर उन्हें दो दिन के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
डीएम ने समिति से कहा है कि वह वर्तमान निर्माण स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर स्थानीय लोगों और संबंधित पक्षों का पक्षों को अवश्य सुने। श्रीदेव सुमन पुस्तकालय के पीछे उपलब्ध खाली भूमि का भी निरीक्षण कर यह पता लगाने को कहा कि वहां बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण संभव है या नहीं।
नगर क्षेत्र में खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के जिला प्रशासन और नगर पालिका की ओर से बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कराया जा रहा है। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधा मिलती। बैडमिंटन कोर्ट बनाने पर केवल एक-दो लोगों को ही आपत्ति है। उनके अपने निजी स्वार्थ है। सभी पक्षों की राय लेने के बाद जिला प्रशासन को खिलाड़ियों के हित में निर्णय लेना चाहिए। – मोहन सिंह रावत, अध्यक्ष नगर पालिका नई टिहरी

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू
Next: जिला परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष बने नन्द किशोर

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

लिखित आश्वासन के बाद खत्म हुआ 16 दिनों का क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीडीओ के तबादले की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

दूषित जलापूर्ति से निजात दिलाने के लिए डीएम से लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
  • नैनीताल जनपद में भारी बारिश का अलर्ट, 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.