Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बसोली में बहुउद्देशीय शिविर, 40 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • अल्मोड़ा

बसोली में बहुउद्देशीय शिविर, 40 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 14/02/2026
default featured image

अल्मोड़ा। विकासखंड ताकुला की न्याय पंचायत बसोली में शनिवार को ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों ने एक ही मंच पर आम लोगों की समस्याओं का समाधान किया। शिविर में मुख्य विकास अधिकारी रामजी सारण शर्मा ने पहुंचकर लोगों की शिकायतें सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों तक योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाना है और इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिविर में 32 विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी और मौके पर समस्याओं का समाधान किया। कुल 58 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 40 का निस्तारण तत्काल कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा गया। कार्यक्रम में 20 ग्राम पंचायतों से आए करीब 406 लोगों ने भाग लिया और विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया। आधार पंजीकरण से जुड़े 27 कार्य मौके पर ही पूरे किए गए। राजस्व विभाग ने 162 प्रमाण पत्र जारी किए, जबकि ग्राम विकास विभाग की ओर से 55 प्रमाण पत्र बनाए गए। इसके अलावा 25 अन्य प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। स्वास्थ्य विभाग ने 111 लोगों का परीक्षण किया और कृषि विभाग ने 30 किसानों को योजनाओं से लाभान्वित किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर स्थानीय उत्पादों की बिक्री भी हुई, जिसमें कुल 22 हजार 550 रुपये की आय दर्ज की गई। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, खंड विकास अधिकारी केशर सिंह बिष्ट सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 16 फरवरी से जनपद अल्मोड़ा में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण शुरू
Next: किसानों को सोयाबीन से टोफू बनाने और कृषि यंत्रों का दिया प्रशिक्षण

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

पांच दिवसीय ‘उत्तरा मॉड्यूल’ प्रशिक्षण संपन्न, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी नई शिक्षण तकनीकों की जानकारी

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

किसानों को सोयाबीन से टोफू बनाने और कृषि यंत्रों का दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

16 फरवरी से जनपद अल्मोड़ा में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांच दिवसीय ‘उत्तरा मॉड्यूल’ प्रशिक्षण संपन्न, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी नई शिक्षण तकनीकों की जानकारी
  • किसानों को सोयाबीन से टोफू बनाने और कृषि यंत्रों का दिया प्रशिक्षण
  • बसोली में बहुउद्देशीय शिविर, 40 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • 16 फरवरी से जनपद अल्मोड़ा में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण शुरू
  • सड़क सुरक्षा माह के समापन पर जागरूकता मैराथन आयोजित
  • यूकेडी युवा प्रकोष्ठ की बैठक में 19 फरवरी के कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.