Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बेसमेंट में जलभराव पर 29 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का चालान
  • देहरादून

बेसमेंट में जलभराव पर 29 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। नगर निगम स्वास्थ्य अनुभाग की टीमों ने सोमवार को चेकिंग के दौरान बेसमेंट आदि में जमा बारिश के पानी में डेंगू का लार्वा पाए जाने पर 29 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का चालान किया है। साथ ही संबंधित भवन मालिकों, संचालकों पर 69 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। जल्द व्यवस्था ठीक नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। दून शहर के विभिन्न इलाकों में बीते कई दिनों से रुक रुक कर बारिश हो रही है। इससे कई इलाकों में बारिश का पानी जमा हो रहा है। बीच में धूप होने से ऐसी जगहों पर डेंगू का लार्वा उत्पन्न होने की संभावना बढ़ जाती है। नगर निगम की टीमों ने सोमवार को शहर के विभिन्न इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कोचिंग संस्थानों, मॉल, नर्सरी, निर्माणाधीन बिल्डिंग परिसर में जमा पानी में डेंगू का लार्वा पाए जाने पर स्वास्थ्य अनुभाग की टीमों ने दो कोचिंग सेंटर संचालकों समेत 29 का चालान किया। इन सभी से 69 हजार 600 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना ने बताया कि समस्त व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को पहले भी चेतावनी जारी की गई थी। बावजूद डेंगू की रोकथाम के लिए जारी गाइडलाइन का जो पालन नहीं कर रहे। उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की जा रही है। टीम में सफाई इंस्पेक्टर राजेश बहुगुणा, महिपाल, मनोज, राजेश पंवार, भूपेंद्र पंवार, विश्वनाथ चौहान, पुष्पा रौथाण आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राह चलते टैब लूटने में नशे का आदी युवक गिरफ्तार
Next: राशिफल 30 जुलाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

गोदाम की खराब बिजली लाइन ठीक करने के दौरान मिस्त्री को लगा करंट, अस्पताल ले जाने तक हुई मौत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आपरेशन सिंदूर ने बदलते युद्ध का नया स्वरूप दिखाया: पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.