Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • बेस अस्पताल के चार आउटसोर्स कर्मियों को काम से हटाया
  • पौड़ी

बेस अस्पताल के चार आउटसोर्स कर्मियों को काम से हटाया

RNS INDIA NEWS 25/02/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में कार्यरत चार आउटसोर्स कर्मियों को काम से हटा दिया गया है। जिससे इन कर्मियों में आक्रोश पनपा हुआ है। उन्होंने कहा कि बिना कारण के उन्हें काम से हटाया गया है। इधर मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि जिन कर्मियों की सेवाओं की आवश्यकता नहीं थी उन्हें संबंधित एजेंसियों को वापस लौटा दिया गया है।

मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में एक्स-रे टेक्निशियन के पद पर कार्यरत यशीष रावत मई 2020 से एक आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से तथा रेशमा, जसपाल व हीमा उपनल के माध्यम से अलग-अलग पदों पर अस्पताल में सेवाएं दे रहे थे। इन तीनों की सेवाएं पांच से 10 माह के बीच की हैं। उक्त हटाए गए कर्मियों का कहना है कि शुक्रवार को संबंधित विभागाध्यक्षों ने उन्हें काम न करने के निर्देश देते हुए कहा कि अब उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। जिससे उन्हें गहरा आघात लगा है। उन्होंने कहा कि कोविड काल में उन्होंने जान हथेली पर रखकर अपनी सेवाएं दी। उसके बदले में मेडिकल कॉलेज प्रशासन उनके साथ इस तरह का रवैया अपना रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा बहाली को लेकर वह मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से भी वार्ता करेंगे। इधर प्राचार्य प्रो. सीएमएस रावत ने बताया कि कोविड काल में लगे जिन कर्मियों की सेवाओं की आवश्यकता अस्पताल में अब नहीं है उन्हें संबंधित एजेंसी को वापस कर दिया गया है। संबंधित एजेंसी को भी इस संदर्भ में अवगत करा दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चमोली जिले की 2 छात्राएं यूक्रेन में फंसी
Next: आकाशीय बिजली गिरने से आवासीय भवन में पड़ी दरारें

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पांच साल से खराब पड़ी लिथोट्रिप्सी मशीन पर मानवाधिकार आयोग सख्त

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.