Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कोरोना मरीजों की देखभाल में कोविड सेंटर में तैनात आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का सांकेतिक विरोध छठे दिन जारी
  • अल्मोड़ा

कोरोना मरीजों की देखभाल में कोविड सेंटर में तैनात आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का सांकेतिक विरोध छठे दिन जारी

RNS INDIA NEWS 16/05/2021
IMG-20210516-WA0002.jpg

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में कोरोना मरीजों की देखभाल में लगे और ग्राउंड जीरो पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों (फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स) ने 11 तारीख से काला फीता बांध कर काम करना शुरू किया है। आज छठे दिन भी सभी ने काली पट्टी बांध कर ही कार्य किया। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का इसके पीछे यह तर्क है कि उन्हें पिछले 2 महीने से वेतन नहीं मिला है व उनका कोई जीवन बीमा भी नहीं है और उन्होंने सीएम तीरथ सिंह रावत के 10 मई को अल्मोड़ा आने पर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया और ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मियों ने समय पर वेतन ना मिलने की शिकायत की। उन्होंने बताया की उनका AVSM आउटसोर्सिंग कंपनी, पीआरडी व उपनल के जरिए मेडीकल कालेज अल्मोड़ा में विभिन्न पदों पर चयन हुआ। लगातार एक साल से सभी कर्मचारी दिन रात कार्य कर रहे हैं परंतु कर्मचारियों का कोई जीवन बीमा नही हुआ है और समय पर वेतन ना मिलने उन्हें कई समस्याओं से भी गुजरना पड़ता है। कर्मचारियों ने वेतनमान को बढ़ाने का और अपनी नियुक्ति को विभागीय तौर पर संविदा में करने को कहा है। आउटसोर्सिंग नर्सिंग ऑफिसर रजनीश तिवारी ने कहा की कोरोना की इस विपरीत परिस्थितियों में उन्हें अपनी मांगों को मनवाने के लिए हड़ताल या आंदोलन का रास्ता उचित नहीं लगा जिससे की आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता क्योंकि पहले से ही स्टाफ की कमी है तो इसलिए हम सांकेतिक विरोध करते हुए काली पट्टी बांध कर काम करेंगे। उन्होंने यह भी बताया की जब तक उनकी मांगे मान नही ली जाती हैं वह इसी प्रकार से अपना विरोध करेंगे और सभी मरीजों की सेवा भी करेंगे। उन्होंने बताया की उन्हें अब विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओ और समाजसेवियों का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को विभागीय तौर पर संविदा में नियुक्त करने की मांग भी की है।

आज छठे दिन भी काला फीता बांध कर काम करने वालों में रजनीश तिवारी, आशीष तिवारी, नेहा कनवाल, कृतिका वर्मा, गीता वर्मा, अर्चना रौतेला, गीता कर्मियाल, कामेश गोस्वामी, हिमांशु जोशी, गौरव कुमार, वंदना चौङीया, पूजा दीक्षित, सागर फर्तियाल, कमलेश मिश्रा, पूजा फुलरा, रेनु सतवाल, शिवानी जोशी, सुष्मिता, किशन चन्द्रा, वंदना लुईस, सुरेश राम, चेतन पंत आदि सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा महिला मोर्चा कम्यूनिटी किचन सेंटर चलायेगी
Next: सीबीएसई दसवीं के छात्र परिणामों से संतुष्ट नहीं तो दे सकते हैं फिर परीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.