Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बारिश से हुए नुकसान से निपटने के लिए बेंगलुरु को 300 करोड़ रुपए
  • राष्ट्रीय

बारिश से हुए नुकसान से निपटने के लिए बेंगलुरु को 300 करोड़ रुपए

RNS INDIA NEWS 07/09/2022
rns featured image new

बेंगलुरु (आरएनएस)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि मौजूदा बारिश की स्थिति से निपटने के साथ-साथ बेंगलुरु में बुनियादी ढांचे के रखरखाव के लिए 300 करोड़ रुपए जारी करने का फैसला किया गया है। बोम्मई ने सोमवार को बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियो के बैठक के बाद मीडियाकर्मीयों से बातचीत में कहा कि बेंगलुरु में बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए शहर के लिए विशेष रूप से राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) की एक कंपनी स्थापित करने और उपकरण उपलब्ध कराने के लिए 9.50 करोड़ रूपये जारी किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ की यह कंपनी सिर्फ बेंगलुरु सिटी की देखभाल करेंगी। शेष राज्य के लिए सेवानिवृत्त रक्षा कर्मियों को शामिल कर दो और कंपनियां स्थापित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य में बारिश और बाढ़ की स्थिति का अध्ययन करने के लिए एक केंद्रीय दल मंगलवार रात बेंगलुरु पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय दल को बारिश और बाढ़ से मौजूदा नुकसान के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा करने के बाद दल के सदस्यों के साथ बैठक की जायेगी।
बोम्मई ने कहा कि उन्होंने कावेरी नदी से शहर को पीने के पानी की आपूर्ति करने वाले मांड्या के मालवल्ली तालुक में स्थित टी.के.हल्ली पंपहाउस का दौरा किया है, जोकि क्षतिग्रस्त है इसे ठीक करने में दो दिन का समय लग सकता हैं। उन्होंने कहा कि इस बीच बेंगलुरु को पानी की आपूर्ति के लिए एक वैकल्पिक योजना तैयार की गई है। लगभग 8,000 बोरवेल बीडब्ल्यूएसएसबी के नियंत्रण में हैं और इनके जरिए क्षेत्र में फिर से पानी की आपूर्ति की जोयगी। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक शुक्रवार तक दक्षिण और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश की अनुमान व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेंगलुरु शहर के कुछ इलाकों में एक सितंबर से पांच सितंबर के बीच सामान्य बारिश की तुलना में 150 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। महादेवपुरा, बोम्मनहल्ली और के.आर.पुरम में 307 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। यह पिछले 42 वर्ष में सबसे अधिक बारिश है।
बेंगलुरु में सभी 164 टैंक पूरी तरह से भर गए हैं और बारिश का पानी दक्षिण बेंगलुरु के रिहायशी इलाकों में पानी भर रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घुसपैठिए का शव पीओके अधिकारियों को सौंपा
Next: नीतीश कुमार ने केजरीवाल से की मुलाकात, गरमाई सियासत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.