Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • बारिश से बणसोली गांव में छह मकानों पर पड़ी दरारें, पुश्ते भी टूटे
  • चमोली

बारिश से बणसोली गांव में छह मकानों पर पड़ी दरारें, पुश्ते भी टूटे

RNS INDIA NEWS 10/09/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। सोमवार रात को लंगासू क्षेत्र के बणसोली गांव में भारी बारिश से छह मकानों में दरार आ गई। जबकि चार मकानों के पुश्तों को नुकसान हुआ है। बारिश में लोग रातभर सो नहीं पाए और पंचायतघर व आंगनबाड़ी केंद्रों में जागकर रात बिताई। स्थानीय लोगों की ओर से प्रशासन को सूचना देने के बाद भी कोई कर्मचारी मौके पर न पहुंचने से लोगों ने भारी नाराजगी जताई है। सरपंच संगठन के जिलाध्यक्ष एवं बणसोली गांव के कैलाश खंडूड़ी ने बताया कि सोमवार रात करीब 11.30 बजे बिजली की चमक के साथ मैखुरा, बणसोली, सेरागाड़, धल, कांचुला गांवों में भारी बारिश हुई। बारिश से बणसोली गांव में भगवती प्रसाद, नरेंद्र खंडूड़ी, सोबती देवी, अशोक खंडूडूी, गिरीश खंडूड़ी, चिरंजीवी खंडूडूी, दिनेश खंडूड़ी व अरुण खंडूड़ी के मकानों में दरारें आग गई। कहा, काफी देर तक लोगों ने बारिश रुकने का इंतजार किया, लेकिन जब बारिश नहीं रुकी तो लोग पंचायतघर और आंगनबाड़ी केंद्र में गए। कैलाश ने बताया कि बारिश से गिरीश खंडूड़ी, नरेंद्र खंडूड़ी, दिनेश खंडूड़ी और अरुण खंडूड़ी के मकान के आगे का पुस्तों को नुकसान हुआ है। भगवती प्रसाद के मकान के आगे का चौक ढह गया है। अशोक, राजेश, मुकेश व सतीश के मकानों को भी खतरा बना है। एसे में वे दूसरों के घरों में रहने को मजबूर हैं। कैलाश ने कहा कि संबंधित पटवारी को सूचना दे दी गई है। वहीं, लंगासू के पटवारी अरविंद कुवर ने कहा कि ग्रामीणों की ओर से अर्जी दिए जाने के बाद मौके का मुआयना कर दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी के कठूड़ में गुलदार पिंजरे में कैद
Next: बिजली चोरों के खिलाफ तेज होगी कार्रवाई

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.