Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • दिसंबर सूखा गुजरा, उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी न होने से जनजीवन और खेती पर असर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

दिसंबर सूखा गुजरा, उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी न होने से जनजीवन और खेती पर असर

RNS INDIA NEWS 01/01/2026
rns featured image new

देहरादून (आरएनएस)। उत्तराखंड में दिसंबर माह पूरी तरह सूखा बीत गया। पहाड़ी क्षेत्रों में जहां बर्फबारी नहीं हो सकी, वहीं मैदानी इलाकों में घना कोहरा और सूखी ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया। बारिश न होने का असर केवल मौसम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका प्रभाव स्वास्थ्य, पर्यावरण, खेती और बागवानी पर भी साफ नजर आया। इससे पहले नवंबर माह में भी प्रदेश में सामान्य से करीब 98 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई थी।

सूखी ठंड और नमी की कमी के चलते प्रदूषण का स्तर भी लगातार बढ़ा। बुधवार, 31 दिसंबर को राजधानी देहरादून में करीब 12 घंटे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार रहा। वरिष्ठ फिजिशियन कुमार जी कौल के अनुसार बारिश न होने से हवा में मौजूद प्रदूषण के कण नीचे बैठ गए, जिससे सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। अस्पतालों में खांसी, जुकाम, एलर्जी और सांस के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। बुजुर्गों और बच्चों में निमोनिया और कोल्ड डायरिया जैसी समस्याएं भी सामने आ रही हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिसंबर में सामान्य तौर पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहते हैं, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होती है। इस बार पश्चिमी विक्षोभ न केवल कम आए, बल्कि वे कमजोर भी रहे। इसी कारण पूरे महीने प्रदेश में बारिश और बर्फबारी नहीं हो सकी।

बारिश की कमी का सबसे बड़ा असर खेती और बागवानी पर पड़ा है। रबी की फसलों की बुआई प्रभावित हुई है और गेहूं, सरसों व दालों की फसलों को पर्याप्त नमी नहीं मिल सकी। किसानों को अतिरिक्त सिंचाई का सहारा लेना पड़ा। वहीं सेब और अन्य फलों के लिए आवश्यक चिलिंग आवर्स पूरे न होने से उत्पादन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

आंकड़ों पर नजर डालें तो दिसंबर 2025 में प्रदेश में शून्य मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इससे पहले वर्ष 2024 में दिसंबर माह में 23.6 मिलीमीटर, 2023 में 0.2 मिलीमीटर, 2021 में 2.5 मिलीमीटर, 2020 में 14 मिलीमीटर और 2019 में 28.6 मिलीमीटर बारिश हुई थी। यह आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि इस बार दिसंबर में बारिश का अभाव असामान्य रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दिसंबर में सामान्य बारिश 17.5 मिमी होती है, लेकिन इस बार एक मिमी भी दर्ज नहीं हुई। देहरादून में सामान्यतः 21 मिमी बारिश होती है, जो पूरी तरह नदारद रही।

मौसम विभाग के अनुसार यदि आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता है तो प्रदेश को बारिश और बर्फबारी से कुछ राहत मिल सकती है। फिलहाल सूखे मौसम ने उत्तराखंड के सामने कई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 100 नई बसें शामिल, सीएम ने किया फ्लैग ऑफ
Next: एक फरवरी से लागू होगा हेल्थ सिक्योरिटी से नेशनल सिक्योरिटी सेस एक्ट, तंबाकू उत्पादों पर नया टैक्स सिस्टम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.