Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • बारिश के चलते बदरी-केदार हाईवे पर रहा यातायात बाधित
  • रुद्रप्रयाग

बारिश के चलते बदरी-केदार हाईवे पर रहा यातायात बाधित

RNS INDIA NEWS 28/07/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। बीती रात से हो रही बारिश के चलते जिले में कई जगहों पर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा जबकि आधा दर्जन से अधिक ब्रांच सडक़ों पर मलबा आने से यातायात बाधित रहा। बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही शहरी कस्बों में भी जन जीवन प्रभावित कर दिया है। हाईवे पर दोपहर बाद आवाजाही हो सकी। बुधवार को सुबह से ही जारी बारिश के चलते ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे सिरोबगड़, नरकोटा और घोलतीर में बंद रहा। इसके साथ ही कई जगहों पर मलबा आने से आवाजाही में परेशानी हुई। वहीं केदारनाथ हाईवे सौड़ी, बांसवाड़ा, रामपुर और सोनप्रयाग के बीच कई जगहों पर बाधित रहा। प्रशासन के निर्देशों पर एनएच द्वारा दोनों हाईवे पर मलबा हटाने के लिए तेजी से कार्य किए। दोपहर एक बजे तक बदरीनाथ हाईवे को सिरोबगड़ में आवाजाही के लिए सुचारु किया गया जबकि केदारनाथ हाईवे पर भी मलबा हटाते हुए दोपहर तक वाहनों का संचालन शुरू हुआ। इस बीच बारिश के चलते बार-बार वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इधर, प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से जिले में सब्जी, दूध, समाचार पत्र सहित कई आवश्यक सेवाओं की लोगों को दोपहर बाद ही आपूर्ति हो सकी। बारिश से जिले में आधा दर्जन ब्रांच सडक़ों पर भी मलबा आने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि बारिश से बंद होने वाली सडक़ों को यथाशीघ्र खोलने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं जबकि आपदा प्रबंधन और सभी तहसीलों में उप जिलाधिकारियों को भी बरसात के चलते सर्तक रहने को कहा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परीक्षा नियंत्रक और छात्रों के बीच तीखी नोक-झोंक
Next: नैनीताल में लोन के नाम पर युवक से 51 हजार ठगे

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.