Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • बारिश के चलते अलकनंदा और मंदाकिनी का जल स्तर बढ़ा
  • रुद्रप्रयाग

बारिश के चलते अलकनंदा और मंदाकिनी का जल स्तर बढ़ा

RNS INDIA NEWS 09/07/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। जिले में हो रही लगातार बारिश के कारण अलकनंदा और मंदाकिनी नदी का जल स्तर बढ़ गया है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सर्तक रहने का आग्रह किया है। इसी तरह बारिश हुई तो नदी का जल स्तर और बढ़ सकता है। हालांकि अभी पानी खतरे के निशान से नीचे है। बीती रात से हो रही बारिश के चलते शनिवार को अलकनंदा और मंदाकिनी का जल स्तर बढ़ गया है। ऊपरी क्षेत्रों में भी लगातार बारिश के कारण जल स्तर में अंतर आया है। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को अलकनंदा नदी का जल स्तर 624 मीटर एवं मंदाकिनी का जल स्तर 623 मीटर रिकार्ड किया गया। इधर, अलकनंदा का जल स्तर 626 मीटर पर चेतावनी और 627 मीटर पर डेंजर की श्रेणी में है। जबकि मंदाकिनी का जल स्तर 625 मीटर चेतावनी और 626 मीटर पर डेंजर की श्रेणी में माना गया है। वहीं मुख्यालय सहित तिलवाड़ा, सिल्ली, अगस्त्यमुनि, चन्द्रापुरी आदि कस्बों मे भारी संख्या में लोग नदियों के किनारे बसे हुए है, और यदि नदियों का जल स्तर और बढ़ता है तो उनकी मुश्किलें भी बढ़ सकती है। हालांकि आपदा प्रबंधन विभाग ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सर्तक किया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया की नदियों के किनारे रहने वाले सभी लोगों को सर्तक किया गया है। यदि नदियों का जल स्तर और बढ़ा तो लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया जाएगा। इसके साथ ही मौसम पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसी भी आपदा से निपटने के लिए सभी तहसीलों में टीमें लगा दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विस अध्यक्ष ने अपने पैतृक गांव में की शिवलिंग और नंदी की स्थापना
Next: यात्रा के साथ बाजारों में घटने लगी चहल-पहल

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.