Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बारिश होते ही खिले किसानों के चेहरे
  • हरिद्वार

बारिश होते ही खिले किसानों के चेहरे

RNS INDIA NEWS 18/06/2021
default featured image

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के गांव में किसानों ने धान की फसल लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। क्षेत्र में रूक-रूक कर हो रही बारिश से किसानों के चहरे खिले नजर आए। वहीं, ग्रामीणों को भी गर्मी से काफी राहत मिली है। हरिद्वार समेत जिले भर में सुबह से दोपहर तक हल्की बारिश होती रही।
पथरी क्षेत्र के गांव घिससुपुरा, धनपुरा, कटारपुर, चांदपुर, बहादरपुर जट, किशनपुर, पदार्था, रानीमाजरा, शाहपुर सहित अन्य दर्जनों गांवों के किसानों ने खेतों में धान की फसलों की बुआई करनी शुरू कर दी है। किसान राम नरेश, बबलू, विजय सैनी, गालिब हसन, रमेश कुमार, नितीन चौहान, राहुल सैनी, पुरषोत्तम सैनी ने बताया पिछले एक सप्ताह से खेत धान की फसल के लिए तैयार थे। मगर बारिश नहीं होने के चलते धान की बुआई नहीं हो पा रही थी। बारिश होने के चलते गन्ने की फसल को भी काफी फायदा पहुंचा है। गन्ने की फसल भी बारिश नहीं होने से रोगग्रस्त होने लगी थी और फसल पीली पड़ गई थी। कृषि विशेषज्ञ राजा राम साहेब ने बताया कि इस समय बारिश से सबसे बड़ा फायदा किसानों को पहुंचा है। यह समय धान की बुआई के लिये बेहतर है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्टेशन से एलइडी स्क्रीन चोरी करने वाला गिरफ्तार
Next: जलभराव की समस्या के समाधान के लिए व्यापारियों ने सौंपा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को ज्ञापन

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

कॉलोनी काटने और साझेदारी का झांसा देकर 66.70 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

सिडकुल क्षेत्र में मोबाइल झपटने वाले तीन युवक गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.