Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बारिश होने से खिले किसानों के चेहरे, बढ़ी ठण्ड
  • अल्मोड़ा

बारिश होने से खिले किसानों के चेहरे, बढ़ी ठण्ड

RNS INDIA NEWS 22/04/2021
IMG-20210422-WA0000.jpg

अल्मोड़ा /द्वाराहाट: विगत सात महीनों से पड़े सूखे के बाद बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। वहीं पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को इससे लाभ मिलने की उम्मीद है। लगातार बारिश होने के बाद मौसम भी खुशगवार हो गया है। अगली फसल की बुवाई के लिए किसानों को राहत मिलेगी। वहीं सूख चुके पानी के स्रोतों के लिए भी फायदा मिलने की उम्मीद है। पिछले सात माह से अच्छी बारिश नहीं हुई थी। मंगलवार रात से ही मौसम ने करवट बदलना शुरू कर दिया और झमाझम बारिश शुरू हो गई। सुबह भी बारिश चलती रही। हालांकि दोपहर में कई बार धूप भी खिली। दोपहर बाद फिर से गरज के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। बारिश के कारण सबसे अधिक राहत जंगलों को मिली है। लगातार वन जल रहे थे। जंगलात ने भी बारिश से राहत की सांस ली है। इस बीच पूरी धुंध साफ होने से हरियाली दिखने लगी है।

सल्ट, भतरौंजखान, भिकियासैंण, स्याल्दे, मौलेखाल और द्वाराहाट में भी हल्की बौछारें पड़ीं हैं जिससे तापमान में कुछ कमी आई है। जागेश्वर और धौलछीना में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। मौसमी सब्जियों की अच्छी पैदावार होगी। साथ ही नाशपाती, आम, खुमानी आदि के लिए भी यह लाभदायक साबित होगी। बारिश होने से वन विभाग को राहत मिली। वनाग्नि पर काबू हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 24 अप्रैल तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। इस बारिश से स्वैटर फिर से निकल गयी है। ठण्ड इस कदर बढ़ रही है की लोग स्वेटर पहनने के लिए मजबूर हो जा रहे है।

(रिपोर्ट मनीष नेगी द्वाराहाट )

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 22 अप्रैल
Next: सोबन सिंह जीना परिसर के समस्त विभागों को किया गया सेनेटाईज

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 17.29.17
  • अल्मोड़ा

एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.