Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बारिश और आंधी से गिरे पेड़ों से बाधित मार्ग फायर टीम ने कराया सुचारु
  • अल्मोड़ा

बारिश और आंधी से गिरे पेड़ों से बाधित मार्ग फायर टीम ने कराया सुचारु

RNS INDIA NEWS 04/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। भारी बारिश और तेज आंधी के चलते सोमवार को अल्मोड़ा-हल्द्वानी मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। घटना के बाद अग्निशमन केंद्र अल्मोड़ा की रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य चलाया और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग को सुचारु कराया। जानकारी के अनुसार जाखनदेवी स्थित डाइट परिसर के पास पेड़ गिरने की सूचना मिलने पर फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंची। इसी दौरान कंट्रोल रूम से लोधिया क्षेत्र में भी सड़क पर विशालकाय पेड़ गिरने की सूचना मिली, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था और वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। यहाँ फायर सर्विस टीम ने वुडन कटर की सहायता से पेड़ को काटने का कार्य शुरू किया। बाद में रस्सियों और एक पिकअप वाहन की मदद से पेड़ को हटाया गया। टीम ने पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सड़क से हटाया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। बताया गया कि मार्ग पर करीब 100 वाहन फंसे हुए थे। इसके बाद फायर सर्विस टीम बेस अस्पताल पहुंची, जहां पेड़ गिरने की आशंका की सूचना मिली थी। मौके पर जांच में पाया गया कि पेड़ खड़ा था, जबकि उसकी कुछ टहनियां टूटकर गिर गई थीं, जिन्हें अस्पताल कर्मचारियों ने हटा दिया था। फायर टीम ने अस्पताल प्रशासन को मामले की जानकारी वन विभाग को देने के निर्देश दिए। राहत कार्य में एलएफएम ओमप्रकाश, एफएस चालक हरि सिंह, डब्ल्यूएफएम मनीषा गोस्वामी, चांदनी और आकांक्षा डसीला शामिल रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोरी में अफीम की खेती की नष्ट, 31 भू-स्वामियों के खिलाफ प्राथमिकी
Next: चार दिन से लापता आरक्षी का शव खाई से बरामद

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
  • दिव्यांग महिला के पुनर्वास के लिए आगे आए पुलिस और प्रशासन
  • होटल, रेस्टोरेंट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.