Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • बर्फबारी के बाद इन दिनों पर्यटकों से गुलजार है ‘गुलाबी कांठा’
  • उत्तरकाशी

बर्फबारी के बाद इन दिनों पर्यटकों से गुलजार है ‘गुलाबी कांठा’

RNS INDIA NEWS 21/02/2022
rns featured image new

उत्तरकाशी। यमुनाघाटी क्षेत्र के प्रसिद्ध बुग्याली क्षेत्र ‘गुलाबी कांठा’ इन दिनों पर्यटकों से गुलजार है। गुलाबी कांठा में बर्फबारी के बाद इन दिनों मौसम साफ है, खुशनुमा है। इस खुशनुमा मौसम में बर्फबारी एवं स्कीइंग का आनंद लेने यहां विभिन्न राज्यों से पर्यटक पहुंच रहे हैं।
साहस और रोमांच से भरपूर उत्तरकाशी की उच्च हिमालयी वादियों में पर्वतारोहियों एवं सैलानियों के दल हिमशखरों के आरोहण को पहुंचते हैं। कोरोना महामारी के बाद जैसे-जैसे स्थिति सामान्य होती जा रही है देश के विभिन्न राज्यों के एवं विदेशी दल भी रोमांच के सफर पर आगे बढ़ रहे हैं। पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देख क्षेत्र के व्यवसायियों में भी रोजगार की आस जगने लगी है। उत्तरकाशी जिले की यमुनाघाटी क्षेत्र के नौगांव ब्लॉक के अंतर्गत हनुमान चट्टी से करीब 10 किलोमीटर आगे गुलाबी कांठा बुग्याल है। यहां इन दिनों बर्फबारी से पूरा गुलाबी कांठा लकदक है, बर्फ का आनंद लेने एवं स्कीइंग करने इन दिनों यहां अलग-अलग राज्यों से पर्यटक पहुंच रहे हैं। जिससे पूरा गुलाबी कांठा क्षेत्र पर्यटकों एवं रोमांच के शौकीनों से गुलजार है। पर्यटक एवं रोमांच के शौकीन यहां पहुंच कर गुलाबी कांठा क्षेत्र में स्कीइंग का भरपूर आनंद ले रहे हैं।

गुलाबी कांठा एडवेंचर की डायरेक्टर एवं स्कीइंग स्ट्रक्चर मीरा रावत का कहना है कि कोरोना महामारी के कारण बीते सालों में पर्यटकों का आवागमन काफी कम रहा। अब स्थिति कुछ सामान्य होने के बाद विभिन्न स्थानों से पर्यटक एवं रोमांच के शौकीन अपने-अपने दलों के साथ निरंतर यहां पहुंच रहे हैं। कहा कि विभिन्न राज्यों के 15 बैच करीब 200 लोग गुलाबी कांठा का दीदार कर चुके हैं।
200 से अधिक पर्यटक कर चुके हैं दीदार
बर्फबारी के बाद खुशनुमा मौसम में कोलकाता, महाराष्ट्र, चंडीगढ़ सहित विभिन्न राज्यों से करीब 200 से अधिक पर्यटकों के 15 बैच गुलाबी कांठा पहुंच चुके हैं। पर्यटक यहां स्कीइंग का लुफ्त उठा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सैन्य सम्मान के साथ दी सूबेदार निहाल सिंह को अंतिम विदाई
Next: खनन पट्टाधारक पर करीब नौ लाख का अर्थदंड

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
  • वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार,पांच सौ के 105 जाली नोट भी बरामद
  • शाही स्नान कर हरिद्वार से लौटे महेश्वर देवता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.