Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • बरेली के तीन पार्षदों ने मुलायम को किडनी देने के लिए लिखा अखिलेश को पत्र
  • उत्तर प्रदेश

बरेली के तीन पार्षदों ने मुलायम को किडनी देने के लिए लिखा अखिलेश को पत्र

RNS INDIA NEWS 07/10/2022
rns featured image new

बरेली (आरएनएस)। सपा संरक्षक व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक है। वह अस्पताल में भर्ती हैं। उनके स्वस्थ के लिए चारों तरफ कामना हो रही है। कहीं मंदिरों में हवन-पूजन किया जा रहा है तो कहीं मस्जिदों से दुआएं हो रहीं हैं। इसी बीच बरेली के तीन पार्षदों ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को पत्र लिखकर किडनी दान को कहा है। साथ ही मेदांता हॉस्पिटल के निदेशक को भी पत्र लिखा है।
वार्ड संख्या 49 से पार्षद गौरव गौरव सक्सेना, वार्ड 52 से पार्षद शमीम अहमद, हजियापुर पार्षद रईस मियां अब्बासी ने कहा है कि वह वर्षों से समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। पार्टी की छांव में आगे बढ़े हैं। इसी बीच सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बीमारी की खबर उन्हें पता लगी तो वह उन्हें किडनी देने को तैयार हैं।
कहा, चिकित्सकों ने उनकी किडनी खराब होने की बात कही है। ऐसे में वह किडनी देने को तैयार हैं। उन्हें कभी भो हॉस्पिटल बुलाया जा सकता है। कहा, अपने नेता के लिए किडनी देना गर्व की बात है।
गौरव ने कहा कि हमे रिपोर्ट्स से पता चला कि हमारे वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह की किडनी खराब है। यदि किडनी की जरूरत होती है तो मैं अपनी किडनी को तैयार हूं। हमारे लिए यह बहुत गर्व की बात है।
सपा पार्षद गौरव सक्सेना का कहना है, वह छात्र जीवन से समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। जबसे नेता जी की तबीयत खराब होने की सूचना मिली है वह खुद कार्यकर्ताओं के संग यज्ञ पूजन कर रहे हैं। पूर्व में उन्हें भी उनके जन्मदिन पर कई वर्षों से रक्तदान करते आ रहे हैं।
गौरव सक्सेना ने कहा कि मुलायम सिंह यादव उनके अभिभावक की तरह हैं। उनके लिए किडनी दान करना गर्व की बात होगी।
शमीम अहमद ने कहा कि नेता जी स्वस्थ्य होकर जल्द हमारे बीच आएं तो अच्छा होगा। जरूरत पडऩे पर मैं अपनी किडनी देने को तैयार हूं। जैसे फोन आ जायेगा वैसे तुरन्त अस्पताल जाकर मैं यह नेक काम करूंगा। ऐसा करके हमें फर्क होगा। उनकी लम्बी आयु की हम कामना करते हैं।
सपा पार्षद रईस मियां अब्बासी का कहना है कि मुलायम सिंह यादव ने गरीबों और दलितों की आवाज उठाने का काम किया है। इसलिए मुलायम सिंह यादव के लिए किडनी दान करना उनके लिए गौरव का पल होगा।
तीनो पार्षदों ने कहा कि वह नेता जी के स्वास्थ्य को लेकर लगातार वरिष्ठ नेताओ के संपर्क में हैं। जैसे ही जरूरत पड़ेगी वैसे ही उचित कदम उठायेंगे।
ज्ञात हो कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगडऩे पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कई दिनों से भर्ती समाजवादी पार्टी के संरक्षक तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में बृहस्पतिवार सुबह भी कोई खास सुधार नहीं हुआ। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। मुलायम के स्वास्थ्य में सुधार संतोषजनक नहीं है।
रविवार से उन्हें आइसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट में ही रखा गया है। यूरिन इंफेक्शन पहले के मुताबिक जरूर कम हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रामायण के इस्लामीकरण के लिए आदिपुरुष के निर्देशक को सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष ने भेजा नोटिस
Next: अब ‘पालतू जानवर’ के साथ इस एयरलाइंस में सफर कर सकेंगे यात्री, 15 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.