Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बराती-घरातियों में मारपीट, दूल्हे को बनाया बंधक
  • हरिद्वार

बराती-घरातियों में मारपीट, दूल्हे को बनाया बंधक

RNS INDIA NEWS 21/04/2022
rns featured image new

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के एक गांव में घरातियों और बारातियों में लात-घूसे और लाठियां चल गईं। मारपीट के बाद दूल्हे और उसके परिजनों को घर में बंधक बना लिया गया। पुलिस के आने से पहले ही मारपीट करने वाले लोग फरार हो गए। पुलिस दूल्हे और उसके परिजनों को बंधकमुक्त कराकर चौकी ले आई। बाद में गांव के लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस के अनुसार एक गांव में बुधवार को युवती की बारात लक्सर क्षेत्र से आई थी। बताया जा रहा है कि घुड़चड़ी के दौरान किसी युवक ने दूल्हे को कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी। इसके बाद जब दूल्हे को नशा हुआ तो वह बैठने लायक नहीं रहा। इससे नाराज घरातियों और नशे में धुत बारातियों में कहासुनी होने लगी। धीरे-धीरे मामले ने तूल पकड़ लिया और बाराती-घराती आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। दोनों ओर से एक दूसरे पर जमकर लात-घूसे चले। बताया जा रहा है कि मारपीट में दूल्हे और उसके भाई सहित कई लोगों को चोटें आई हैं। घरातियो ने दूल्हे और उसके परिजनों को एक कमरे में बंधक बना लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही मारपीट करने वाले कुछ लोग भाग निकले। पुलिस ने दूल्हे व उसके परिजनों को बंधक मुक्त कराया और चौकी पर ले आई। मामले में गांव के मौजिज लोग चौकी पहुंचे और दोनों पक्षों को अपने साथ घर ले आए दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास किया जा रहा था। किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 21 अप्रैल
Next: गोमांस मिलने पर बवाल: गुस्साए लोगों ने दुकानदार को पीटा, पुलिस ने आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

गंगा में थार उतारकर रील बनाना पड़ा भारी, अचानक बढ़े जलस्तर में फंसी कार

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जुलाई
  • जाख डाकघर के 350 खातों की जांच करेगी विभागीय टीम
  • नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान
  • नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद
  • औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग
  • बहुउद्देशीय शिविर में नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.