Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बारात से लौट रहे दो चचेरे भाईयों की सड़क दुर्घटना में मौत
  • हरिद्वार

बारात से लौट रहे दो चचेरे भाईयों की सड़क दुर्घटना में मौत

RNS INDIA NEWS 04/12/2023
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना पथरी क्षेत्र के गांव गाडोंवाली से एक बारात रविवार को कस्बा देवबंद में गई थी। वहां दो चचेरे भाई अपनी बाइक से बारात में शिरकत के लिए गए थे। रविवार देर शाम दोनों बाइक पर सवार होकर घर की ओर लौट रहे थे। जैसे ही वह मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम फ्लाईओवर पर पहुंचे तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर पर बने रेलिंग से जा टकराई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। सड़क हादसे की सूचना पर इंस्पेक्टर मंगलौर प्रदीप बिष्ट, वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीम ने घायलों को उपचार के लिए रुड़की के राजकीय संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जेब से मिले प्रपत्रों के आधार पर परिजनों को घटना के संबंध में सूचना दी गई। सूचना पर परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे। दोनों की शिनाख्त अली शेर पुत्र इजहार और मोहम्मद आलम पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम गाडोंवाली, थाना पथरी के रूप में हुई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में 18 जीआई प्रमाण पत्रों का किया वितरण
Next: इकबालपुर मिल की मशीन की चपेट में आकर कर्मी की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.