Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • बाराकोट को मिला आपातकालीन 108 सेवा वाहन, विधायक ने किया शुभारंभ
  • चम्पावत

बाराकोट को मिला आपातकालीन 108 सेवा वाहन, विधायक ने किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 28/02/2021
rns featured image new

चम्पावत। विकास खंड बाराकोट को स्थाई रूप से 108 आपाताकालीन सेवा का तोहफा मिल गया है। बाराकोट क्षेत्र के लोग लंबे समय से लोग आपातकालीन सेवा वाहन की मांग कर रहे थे। उधर, बाराकोट में शोपीस बनी सामान्य एंबुलेंस को संभवत: सोमवार को जिला मुख्यालय में खड़ा दिया जाएगा। लोगों की मांग को देखते हुए पिछले माह ही स्वास्थ्य विभाग ने बाराकोट में एक नई एंबुलेंस का भव्य उदघाटन किया था। उस एंबुलेंस में कोई उपकरण और स्टाफ नहीं दिया गया था। बढ़ते जनाक्रोश को देखते हुए सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने 108 के जिला समन्वयक के माध्यम से राज्य स्तर को पत्र भिजवाकर नया आपाकालीन वाहन शीघ्र भेजने की मांग रखी थी। शनिवार को 108 सेवा का वाहन चम्पावत पहुंच गया था। रविवार को विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने 108 आपातकालीने सेवा वाहन का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा बाराकोट क्षेत्र से अब गंभीर मामलों के अलावा गर्भवती महिलाओं, दुर्घटनाओं और आपदा के वक्त यह वाहन मील का पत्थर साबित होगा। इस वाहन में नियमित तौर पर स्टाफ और उपकरण रहेंगे। यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के सीएमएस डॉ. मंजीत सिंह, आपातकालीन सेवा समन्वयक भास्कर शर्मा, नवनीत गहतोड़ी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रकाश राय, बहादुर फर्त्याल, राजू अधिकारी, धर्मेंद्र, मुकेश कुमार, महावीर अधिकारी, पंकज जोशी, कल्याण सिंह, महेश अधिकारी रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गरुड़ ब्लाक को सूखाग्रस्त घोषित कर काश्तकारों को मुआवजा देने की मांग
Next: मारपीट के आरोप में भाजपा नेता समेत 3 गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.