Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
  • हरिद्वार

बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

RNS INDIA NEWS 30/07/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  एसबीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर 12.49 लाख की ठगी कर ली गई। पीड़ित पक्ष ने कोर्ट के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ श्यामपुर थाने में धोखाधड़ी समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में सतीश कुमार, निवासी ग्राम गैंडीखाता श्यामपुर ने बताया कि उसके परिचित आकाश उर्फ रविराज मलिक ने अपनी भतीजी के नामचीन खिलाड़ी होने की बात कही थी। भरोसा दिलाया था कि उसकी भतीजी की जान पहचान एसबीआई बैंक की मुख्य शाखा दिल्ली के उच्चाधिकारियों से है। एसबीआई की शाखा कश्मीरी गेट में लिपिक की भर्ती होनी है, यदि कोई परिचित हो तो उसे वह नौकरी मिल जाएगी। आरोप है कि उसने अपने बेटे हरीश की नौकरी लगवाने की बात कही। तय हुआ कि नौकरी लगने की एवज में 12.50 लाख रुपये अदा करने होंगे। आरोप है कि आकाश ने उसकी मुलाकात दीपक श्रीवास्तव और सूरज कुमार को बैंक अधिकारी कहते हुए करवाई। जिसके बाद अलग-अलग खातों में कुल 12 लाख 49 हजार की रकम ट्रांसफर की गई। बकायदा उन्हें मेडिकल और ट्रेनिंग कराने के लिए पत्र दिए गए। जब बेटे को ट्रेनिंग के लिए पटना बुलाया तब वहां उसे ज्वाइनिंग लेटर दे दिया गया। लेकिन आज तक नौकरी नहीं मिली। पूछताछ करने पर उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जानकारी जुटाने पर पता चला कि यह सभी लोग गैंग बनाकर नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करते हैं। पूर्व में सहारनपुर के देवबंद थाने में भी इनके खिलाफ केस दर्ज हैं। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी रविराज मलिक उर्फ आकाश, दीपक श्रीवास्तव निवासीगण शाहबुद्दीन रोड नया रामपुरी गेट नंबर-3 मुजफ्फरनगर, विनोद उर्फ विशाल निवासी हैबिटेट पंचत्व अपार्टमेंट ग्रेटर नोएडा थाना बिसरत जिला गौतमबुद्ध नगर यूपी, सूरज कुमार निवासी बिधलीपुर पटना बिहार के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरियों का जल्द खुलासा न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
Next: डीजे संचालक के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दावत के बहाने बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या, तीन युवकों पर हत्या का केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.