Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • बंजर खेतों में जड़ी बूटी व फ्लोरीकल्चर पर दिया जोर
  • पौड़ी

बंजर खेतों में जड़ी बूटी व फ्लोरीकल्चर पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 19/09/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी में उत्तराखंड उच्च शिक्षा विभाग एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद, गुजरात के सहयोग से देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत स्थानीय बेरोजगार युवाओं हेतु स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान युवाओं को स्वरोजगार अपनाने पर जोर दिया गया। महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता केंद्र के फैकल्टी मेंटर डा. प्रकाश फोंदणी ने कहा कि बंजर होती जमीन का उपयोग हम जड़ी बूटी कृषिकरण व फ्लोरीकल्चर के लिए कर सकते है। इस प्रकार के उद्यम को स्थापित करने से कई पीढ़ियों को स्वरोजगार तो मिलेगा ही साथ ही जंगली जानवरों से भी निजात मिलेगी। कार्यक्रम सयोजक एवं देव भूमि उद्यमिता केंद्र के नोडल अधिकारी डा. पुनीत चंद्र वर्मा ने कहा कि महाविद्यालय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित हो रहा है जिसका भरपूर फायदा स्थानीय बेरोजगार युवाओं को मिलेगा। कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी की बढ़ती हुए मांग के अनुसार हमे मोबाइल रिपेयरिंग, सीसीटीवी इंस्टालेशन, मोबाइल ऐप, वेबसाइट डिजाइन आदि का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार अपना सकते है। मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्मित ब्लॉक प्रमुख सुनीता रावत ने महाविद्यालय के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय कृषि उत्पादों को तैयार करके हम अपने गांव में ही उद्यमिता स्थापित कर सकते है जो कि हमारी आगे की नई पीढ़ी के लिए भी मील का पत्थर साबित होगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य सोमा देवी ने कहा कि स्वरोजगार अपनाने से ही पहाड़ों में पलायन रुक सकता है। अध्यापक दीपक जोशी ने कहा कि हमारा राठ क्षेत्र प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण है हम बुरांश का जूस तैयार करके अच्छी आमदनी कमा सकते हैं। स्थानीय उद्यमी दरम्यान सिंह ने कहा कि तेजपता एक पेंशन प्लांट के रूप में उभर रहा है जो कि उत्तराखंड की आर्थिकी का महत्वपूर्ण श्रोत हो सकता है। इस मौके पर आनंद सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह, दिनेश लाल, दिनेश रावत आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पालतू कुत्ते के काटने से गाय, बछड़े की मौत, मुकदमा
Next: गढ़वाल सांसद ने दिया जवाड़ी बाईपास ट्रीटमेंट का भरोसा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.