Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: बंजर पड़ी जमीन को उपजाऊ बनाकर आय अर्जित कर रही लता
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: बंजर पड़ी जमीन को उपजाऊ बनाकर आय अर्जित कर रही लता

RNS INDIA NEWS 29/08/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। यदि मन में कुछ करने की इच्छा हो और मेहनत करने से भी कोई गुरेज ना हो तो व्यक्ति बड़े से बड़े मुकाम को आसानी से हासिल कर सकता है। इस कहावत को लता कांडपाल ने सच साबित किया है। उन्होंने अपनी मेहनत से बंजर भूमि को फिर से हरा भरा कर दिया। लता कांडपाल अल्मोड़ा जिले के हवालबाग ब्लॉक के चितई पंत गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा से मास्टर डिग्री और देहरादून से बीएड किया है। करीब 15 वर्षों तक लता ने शिक्षा के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान दिया और साथ ही गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा भी प्रदान की। अपने क्षेत्र में बढ़ती बेरोजगारी ने लता को काफी चिंतित कर दिया था। साल 2000 में लता ने मशरूम उत्पादन का कार्य शुरू किया और पहले ही प्रयास में लगभग 25 हजार का मुनाफा भी अर्जित किया। फिर अन्य महिलाओं को भी मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया। इसके बाद कृषि व उद्यान विभाग से लाभ लेकर आज अपनी पुरखों की जमीन की तरफ रुख किया और सालों से बंजर पड़ी जमीन को फिर से उपजाऊ बनाकर आय अर्जित कर रही हैं। लता बताती हैं कि उन्होंने अपने गांव की 10 नाली बंजर भूमि को खुद कुदाल पकड़कर हरा भरा किया है। शुरुआती दौर में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। परंतु आखिर में उनकी मेहनत रंग लाई। लता ने ना केवल खुद के लिए ही स्वरोजगार की राह चुनी, बल्कि गांव के अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान किया है। लता अन्य गांव वालों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हैं उनसे प्रेरणा लेकर काफी लोग खेती कर रहे हैं और खेती का व्यवसाय फल, फूल रहा है। वर्तमान में उनके पॉली हाउस को बंदरों द्वारा नुकसान पहुंचाया गया है, अब उनको पॉली हाउस बनाने को सरकार से दरकार है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो दिवसीय आपदा प्रबंधन कार्यशाला का हुआ समापन
Next: अल्मोड़ा: मासी के भूमिया मंदिर के पुजारी व उनकी पत्नी पर हुआ हमला

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 15.48.10_11zon
  • अल्मोड़ा

दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 07.29.27
  • अल्मोड़ा

चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.