Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बांग्लादेश में खून-खराबे के पीछे पाकिस्तानी आईएसआई, शेख हसीना के बेटे ने किया बड़ा दावा
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

बांग्लादेश में खून-खराबे के पीछे पाकिस्तानी आईएसआई, शेख हसीना के बेटे ने किया बड़ा दावा

RNS INDIA NEWS 09/08/2024
rns featured image new

नई दिल्ली।  बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने बांग्लादेश में तनाव और हिंसा के लिए सीधे तौर पर पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की हिंसा और राजनीतिक उथल-पुथल में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ है। वाजेद ने कहा, हमें बहुत सारे सबूत मिले हैं। हमें संदेह है कि इस पूरे घटनाक्रम में पाकिस्तान की आइएसआई का हाथ था।
उन्होंने कहा कि हमले और आंदोलन दोनों पहले से ही नियोजित थे। इसके अलावा सोशल मीडिया के जरिए खूब चिंगारी भडक़ाई गई। वाजेद ने कहा कि सरकार एक तरफ स्थिति को नियंत्रित करने में लगी रही और दूसरी तरफ वे स्थिति को बदतर करते चले गए। सजीब वाजेद ने कहा कि प्रदर्शनकारी जिस तरह के हथियारों से पुलिस पर हमला कर रहे थे, वे केवल विदेशी ताकतों या फिर आतंकी संगठनों द्वारा ही मुहैया कराई जा सकती हैं।
ढाका से भागने के बाद शेख हसीना सीधा भारत पहुंची थीं। जॉय ने दावा किया है कि लोकतंत्र बहाल होने के बाद शेख हसीना बांग्लादेश में वापसी करेंगी। हालांकि यह फैसला नहीं हुआ है कि वह राजनीति में सक्रिय रहेंगी या फिर संन्यास ले लेंगी। उन्होंने कहा कि शेख मुजीब के परिवार के लोग बांग्लादेश के लोगों को कभी अकेला नहीं छोड़ेंगे। वहीं पार्टी को भी लावारिस नहीं छोड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा, यह भी सच है कि मैंने ही कहा था कि वह अब कभी बांग्लादेश वापस नहीं जाएंगी। लेकिन दो दिनो में बहुत कुछ बदल चुका है। पूरे देश में हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं। अब हम अपने लोगों को सुरक्षित करने के लिए हर संभव काम करेंगे। हम उन्हें अकेले नहीं छोड़ सकते। आवामी लीग बांग्लादेश के सबसे पुरानी और सबसे बड़ी पार्टी है। इसलिए हम अपने लोगों को छोडक़र भाग नहीं सकते। वह बांग्लादेश जरूर लौटेंगी और फिर से लोकतंत्र बहाल होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: पानी के टैंक में डूबने से नौ साल के मासूम की मौत
Next: उडियारी के ग्रामीणों ने की पेयजल योजना की जांच की मांग

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.