Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन
  • हरिद्वार

बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 12/12/2024
default featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  महानगर कांग्रेस ने देवपुरा चौक पर बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर बढ़ते अत्याचारों के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की विदेश नीति इसे रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और हरिद्वार ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार की विदेश नीति पूरी तरह विफल साबित हुई है। इसके कारण बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद वहां पर अल्पसंख्यक हिंदुओं के साथ सरेआम लूटपाट एवं उनके धार्मिक स्थलों में आगजनी की घटनाएं हो रही है। जिसको रोकने में मोदी सरकार की विदेश नीति पूरी तरह विफल साबित हुई है। वरिष्ठ नेता संतोष चौहान और युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार पर हिंदुओं की रक्षा का दबाव बनाने में पूरी तरह असफल साबित हुई है। निवर्तमान पार्षद इसरार सलमानी और सुहैल कुरैशी ने कहा कि जहां एक तरफ प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान को करारा जवाब देकर बांग्लादेश की नींव रखी थी। वहीं, पूरे विश्व में डंका बजाने की बात कहने वाली भाजपा सरकार बांग्लादेश के हिंदू भाइयों की रक्षा के लिए कुछ भी नहीं कर पा रही है। वरिष्ठ नेता सोम त्यागी, मनोज सैनी, निवर्तमान पार्षद राजीव भार्गव और कैलाश भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार की विदेश नीति कमजोर है और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए केंद्र सरकार को बांग्लादेश से राजनयिक संबंध तोड़ने जैसे कड़े कदम उठाने चाहिए। विरोध प्रदर्शन के दौरान महानगर कांग्रेस महासचिव तरुण व्यास, नगर अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, विमल शर्मा साटू, दिनेश वालिया, महिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी, शशि झा, सुमन अग्रवाल, रचना शर्मा, चौधरी करतार सिंह खारी, मुकुल जोशी, अशोक गुप्ता, अजय गिरी, गौरव गोस्वामी, मोहित अरियाल, बलराम गिरी कड़क, आशीष शर्मा,विनोद गिरी, विक्की कोरी,अनंत पाण्डेय, अरूण राघव, रिषभ वशिष्ठ, विकास गुप्ता, हरजीत सिंह,एहसान अंसारी, सद्दीक गाड़ा, शोकत अली चीचू, निवर्तमान पार्षद उदयवीर सिंह चौहान, समर्थ अग्रवाल, मुकेश कुमार, धनीराम शर्मा, तरुण शर्मा, एश्वर्य पंत, तहसीन अंसारी आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ज्वेलर की दुकान से 14 लाख का सोना लेकर कारीगर हो गया फरार
Next: बारह वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ में युवक को पांच साल की कैद

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

तारा बाबा महाराज की यात्रा का संतों ने किया स्वागत

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक
  • डीएम अंशुल सिंह ने तड़ागताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर दिया जोर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.