Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सीबीआई ने 1 और मामला दर्ज किया, 3 गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय

सीबीआई ने 1 और मामला दर्ज किया, 3 गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/11/2021
rns featured image new

 बंगाल चुनाव बाद हिंसा मामला

नई दिल्ली (आरएनएस)।  केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने साल की शुरुआत में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हिंसा के मामले में कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में एक और मामला दर्ज किया, इसके अलावा हिंसा से संबंधित एक अन्य मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उच्च न्यायालय के 19 अगस्त के आदेश के अनुसार, जांच एजेंसी ने विश्वजीत महेश की कथित हत्या से जुड़े मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है।
यह मामला पहले 5 मई को पश्चिम मेदिनीपुर के सबांग थाने में दर्ज किया गया था। चार मई की रात महेश पर आरोपितों ने लोहे की रॉड और तलवार से हमला कर दिया था।
पीडि़त को एक तालाब में पाया गया और उसे सबांग अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सीबीआई द्वारा 1 सितंबर को दर्ज एक अन्य मामले में जांच एजेंसी ने तीन आरोपियों – मेराजुल हक, एंटाजुल इस्लाम और मोहम्मद इसराफिल अली उर्फ इप्पी को गिरफ्तार किया है।
यह मामला शुरू में 3 मई को जिला उत्तर 24 परगना के दत्तापुकुर पुलिस स्टेशन में इस आरोप में दर्ज किया गया था कि आरोपी ने पीडि़त और परिवार के सदस्यों को उसी दिन अपने खेत में काम करने के दौरान पकड़ लिया था। आगे आरोप लगाया गया था कि आरोपी उन पर आग्नेयास्त्रों, बमों और लाठी से हमला किया और हमले के दौरान पीडि़त की मौत हो गई।
गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने हाल ही में पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा के दौरान बलात्कार और हत्या जैसे गंभीर अपराधों की जांच सीबीआई को सौंपी थी।
इसी तरह, उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने भी 2 मई को बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद हुए कम अपराधों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिथौरागढ़ में शरदोत्सव का सीएम करेंगे शुभारंभ
Next: लगातार चौथे दिन बारिश में डूबा तमिलनाडु, आज भी जमकर बरसेंगे बादल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.