Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बंदूक उठाते समय चली गोली, पूर्व सैनिक की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

बंदूक उठाते समय चली गोली, पूर्व सैनिक की मौत

RNS INDIA NEWS 21/10/2025
default featured image

काशीपुर(आरएनएस)।  ग्राम हरसान के अस्कोट क्षेत्र में सोमवार को सफाई के लिए बेड के पीछे से बंदूक उठाते समय गोली चलने से एक पूर्व सैनिक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मौत से परिवार गम में डूबा है। अगले महीने बेटे की शादी होनी है। जानकारी के अनुसार, बरहैनी पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव हरसान के अस्कोट क्षेत्र में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार 60 वर्षीय चंचल सिंह बोरा पुत्र रविंदर सिंह बोरा का घर है। उनके बेटे की अगले महीने शादी है, जिसको लेकर घर में साफ-सफाई चल रही है। परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह सभी लोग घर के आंगन में बैठे थे। जबकि चंचल अपने कमरे में रखी अपनी लाइसेंसी डबल बैरल 12 बोर की बंदूक साफ करने की बात कहकर चले गए। इसके बाद बेड के पीछे रखी बंदूक को साफ करने के लिए उठाने लगे। इस बीच, अचानक किसी तरह बंदूक से गोली चल गई, जो उनके सिर में जाकर लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज से घर और पड़ोस में हड़कंप मच गया। जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उनको लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। बरहैनी चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद वह टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने मौके से लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खड़ा दीया अनुष्ठान के लिए 135 दंपति ने कराया पंजीकरण
Next: मिड डे मील के लिए भेज दिया पांच साल पुराना एक्सपायरी दूध, प्रिंटिंग में भी लापरवाही

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

निर्माण का मलवा सड़कों पर फेंका तो होगी कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे
  • नौकरानी भेजने का झांसा दे 39 हजार ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.