Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • बालिकाओं के अधिकारों व विकास योजनाओं के बारे में दी जानकारी
  • पौड़ी

बालिकाओं के अधिकारों व विकास योजनाओं के बारे में दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 11/10/2022
default featured image

श्रीनगर गढ़वाल। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से राजकीय बालिका इन्टर कालेज श्रीनगर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर बालिकाओं को उनके अधिकार व विकास को लेकर चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रमेश कुंवर ने अल्ट्रासाउंड केन्द्रों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जाने वाली कार्रवाई और सम्बन्धित प्रक्रिया से छात्राओं को अवगत कराया। कहा कि समाज में बालिकाओं के साथ भेदभाव को मिटाने, उनकी स्थिति को बेहतर बनाने व उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरुक करने के लिए इस दिवस को मनाया जाता है। राबाइंका श्रीनगर की प्रधानाचार्य सुमनलता पंवार ने कहा कि आज समाज में महिलायें किसी भी क्षेत्र में पीछे नही हैं। समाज में बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। बालिकाओं के लिए समाज में समान शिक्षा, मौलिक आजादी सशक्त, सुरक्षित और बेहतर माहौल होना चाहिए। कार्यक्रम में डा. हेमा पाल ने बालिकाओं को मैन्सुरल हाइजीन के सम्बन्ध में जानकारी दी। मौके पर बालिकाओं को सेनेट्री पैड भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी यदु सेमवाल, उर्मिला बधानी, आशीष रावत, मनमोहन देवली, शकुंतला नेगी आदि मौजूद रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यमकेश्वर और सेडियाखाल में नए थाने का खोलने की कवायद
Next: बदरीनाथ तीर्थ पुरोहितों की धर्मशाला और भवनों को सुरक्षा देने की मांग

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

स्कूटी से घर लौट रहे व्यक्ति के पीछे दौड़ा गुलदार

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

मुस्लिम व्यक्ति ने दुकान का नाम रखा ‘बाबा’, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का हंगामा, भारी पुलिस बल तैनात

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

जंगल में फंसे दृष्टिबाधित व्यक्ति को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.