Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बैगुल में आयी बाढ़ से 250 से अधिक घर जलमग्न
  • ऊधम सिंह नगर

बैगुल में आयी बाढ़ से 250 से अधिक घर जलमग्न

RNS INDIA NEWS 14/08/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।   पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश के कारण गुरुवार तड़के करीब चार बजे बैगुल और कैलाश नदियों का जलस्तर बढ़ गया। बैगुल का जलस्तर खतरे से अधिक होने ने बाढ़ आ गई। शक्तिफार्म क्षेत्र के अरविन्दनगर, झाड़ी गांव में करीब 250 घरों में पानी भर गया। आसपास के गांव भी जलमग्न हो गए। वहीं गोठा में बरसाती पानी से भरे गड्ढे में गिरने से 68 वर्षीय गामा प्रसाद की मौत हो गई। सुबह 9 बजे प्रशासनिक महकमा मौके पर पहुंचा। एसडीआरएफ व एनडीआरएफ ने बाढ़ में घरों में फंसे लोगों का रेस्क्यू शुरू किया। घरों में पानी भरने से लोग मूसलाधार बारिश में छतों में शरण लिए थे।
दोपहर बाद ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर लाया गया। गुरुवार दोपहर में 700 प्रभावितों को खाना वितरित किया गया। सिसौना में भी कई घरों में पानी भर गया। तहसीलदार हिमांशु जोशी के नेतृत्व में सुरक्षित निकाला गया। गुरुवार की सुबह बैगुल, सूखी और कैलाश नदी में बाढ़ आ गई। इससे नदी किनारें बसे गांव, घर और खेत जलमग्न हो गए। वहीं, शक्तिफार्म के गांव अरविंदनगर और झाड़ी को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। जहां लोगों के घरों में पांच से सात फीट तक पानी भर गया। इस कारण गांव के करीब 250 परिवारों को घर छोड़ना पड़ा। कई परिवार अपने परिजनों के घर चले गए तो कइयों को प्रशासन के बनाए राहत शिविर आकर रहना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि बैगुल नदी के डाउनस्ट्रीम में दाएं तरफ के बांध से नदी का पानी बैक फ्लो होते हुए गांव की ओर आ गया। इससे रात करीब एक बजे गांव में पानी भरना शुरू हो गया। सुबह होने तक गांव में पांच फीट तक पानी भर गया। वहीं, बाराकोली रेंज के जंगल से सटे गांव में करीब सात फीट तक पानी भर गया। वहां लोगों के घर पानी में डूब गए और लोगों को मजबूरी में अपना घर छोड़ना पड़ा। सिचाई खंड के ईई एएस नेगी ने बताया कि बैगुल नदी में खतरे का निशान 45 हजार क्यूसेक है। गुरुवार को करीब 47 हजार क्यूसेक पानी आया। नानकमत्ता के लामाखेड़ा, बिचुआ, सरोजा, टुकड़ी, बरकीडांडी में करीब 200 परिवार देवहा व खकरा का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित हो गए। इन्होंने नजदीकी गुरुद्वारों व पंचायत घरों में शरण ली है। गुरुद्वारों की ओर से लंगर की व्यवस्था की गयी है। पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने बताया कि उच्चधिकारियों को प्रभावितों की जानकारी दी गई है। उधर, कैलाश नदी का जलस्तर 48 हजार क्यूसेक मापा गया। कैलाश नदी के तेज बहाव से बिजटी-मझोला राजमार्ग बिजटी से आगे यूपी बार्डर में बह गया है। इससे मझोला, पीलीभीत से सीधा संपर्क काट गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूपी में बर्ल्ड फ्लू की पुष्टि के बाद देहरादून जिला प्रशासन अलर्ट
Next: धराली आपदा की मजिस्ट्रियल जांच शुरू

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.