Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बहू से अवैध संबंध छिपाने के लिए पिता ने की बेटे की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय

बहू से अवैध संबंध छिपाने के लिए पिता ने की बेटे की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/11/2025
rns featured image new

बिजनौर। जनपद के नांगल थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है। तिसोतरा गांव में एक पिता ने बहू के साथ अपने अवैध संबंध छिपाने के लिए अपने ही बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुदाल और एक देसी तमंचा भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 60 वर्षीय सुभाष ने 14 नवंबर को थाने में अपने 30 वर्षीय बेटे सौरभ की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके अगले ही दिन सुभाष ने पुलिस को सूचना दी कि सौरभ का शव गांव के पास गन्ने के खेत में पड़ा है। उसने दावा किया कि सौरभ की मौत जंगली जानवर के हमले से हुई है।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जहां रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि सौरभ की हत्या धारदार हथियार से की गई है। रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस का संदेह सुभाष पर गहरा गया। पूछताछ में सुभाष टूट गया और उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, सुभाष का अपनी बहू के साथ अनैतिक संबंध था। यह बात सौरभ को पता चल गई थी। आशंका और शर्मिंदगी के कारण 12 नवंबर को खेत में मौका देखते ही सुभाष ने कुदाल से सौरभ पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। बाद में उसने कहानी गढ़ी और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया।

पुलिस ने आरोपी सुभाष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की विवेचना जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिंचाई विभाग की जमीन पर खड़ा कर दिया कूड़ाघर
Next: स्पा सेंटर में 12 वर्षीय बालक से श्रम कराने वाली महिला पर केस

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.