Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बहस करते-करते बढ़ गई बात, गुस्से में बेटे ने कर दी मां की हत्या; फिर फोटो शेयर कर मांगी माफी
  • राष्ट्रीय

बहस करते-करते बढ़ गई बात, गुस्से में बेटे ने कर दी मां की हत्या; फिर फोटो शेयर कर मांगी माफी

RNS INDIA NEWS 31/08/2024
rns featured image new

राजकोट (आरएनएस)। राजकोट में एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी और इसके बाद शव की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर माफी भी मांगी। घटना की जानकारी एक स्थानीय निवासी ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी नीलेश गोसाई को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 48 वर्षीय ज्योतिबेन गोसाईं की गला घोंटकर हत्या की गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि नीलेश ने पहले अपनी मां पर चाकू से हमला करने की कोशिश की थी। जब ज्योतिबेन ने चाकू छीन लिया, तो नीलेश ने कंबल से उसका गला घोंट दिया।
हत्याकांड के बाद, नीलेश ने अपनी मां की तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और लिखा, मुझे माफ कर दो मां, मैंने तुम्हें मार डाला, मुझे तुम्हारी याद आती है, ओम शांति। एक अन्य पोस्ट में उसने लिखा, मैं अपनी मां को मार रहा हूं, अपनी जान गंवा रहा हूं, सॉरी मां, ओम शांति, मिस यू मां।
पुलिस ने बताया कि ज्योतिबेन मानसिक बीमारी से जूझ रही थीं और उनके बेटे के साथ अक्सर बहस होती थी। रिपोर्ट के अनुसार, ज्योतिबेन की शादी 20 साल पहले टूट चुकी थी और वह अपने बेटे के साथ ही रह रही थीं। एक महीने पहले, ज्योतिबेन ने अपनी दवा लेना बंद कर दिया था, जिसके बाद उनकी स्थिति बिगड़ गई थी। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेप और जान से मारने की धमकी के बीच, ‘इमरजेंसी’ फिल्म का सर्टिफिकेशन रूका – कंगना रनौत
Next: राशिफल 01 सितम्बर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.