Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बहस के दौरान तोड़ दिया आईफोन, गुस्से की आग में युवक ने गोली मारकर दोस्त को उतारा मौत के घाट
  • राष्ट्रीय

बहस के दौरान तोड़ दिया आईफोन, गुस्से की आग में युवक ने गोली मारकर दोस्त को उतारा मौत के घाट

RNS INDIA NEWS 23/07/2022
rns featured image new

सुल्तानपुर (आरएनएस)। सुल्तानपुर पुलिस ने अपने दोस्त की हत्या करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने बहस करने के दौरान उसके आईफोन को तोड़ दिया था। गिरफ्तार लोगों की पहचान सौरभ पाठक, आदित्य सिंह, यशवंत सिंह और अभिनव सिंह के रूप में हुई है। ये सभी कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की तैयारी कर रहे हैं। चारों ने 10 जुलाई को अपने दोस्त गौरव सिंह की हत्या कर दी थी।

जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर सोमेन बरमा ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि कुछ समय पहले एक छोटी सी बात को लेकर गौरव का उनसे विवाद हो गया था। बर्मा ने कहा, विवाद के दौरान गौरव ने सौरभ का आईफोन तोड़ दिया था। इससे नाराज होकर सौरभ ने पहले अपने दोस्त यशवंत की मदद से देसी पिस्तौल का इंतजाम किया और फिर पटेल चौक क्रॉसिंग के पास गौरव की पीछे से गोली मारकर हत्या कर दी।

बरमा ने कहा, आरोपी और मृतक दोनों पिछले दस वर्षों से एक सरकारी स्कूल में पढ़ते थे। गौरव अपने बाहरी स्थानीय दोस्तों के साथ मिलकर उसे धमकाता था। आरोपियों को भी उसके द्वारा पीटा गया था और उसके पैसे भी छीन लिए थे। हाल के दिनों में भी मृतक ने आदित्य का मोबाइल फोन तोड़ दिया था, जिसे उसने कर्ज लेकर खरीदा था।
एसपी ने कहा, दुर्भाग्यपूर्ण उस दिन वह युवक (मृतक) अकेला जा रहा था और इसका फायदा उठाकर आदित्य ने यशवंत द्वारा दी गई देसी पिस्तौल से उसे गोली मार दी। सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों का पता लगाया गया और गुरुवार शाम को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुष्मिता सेन को ललित मोदी मिल जाता है लेकिन प्रधानमंत्री को ललित मोदी नहीं मिलता : संजय सिंह
Next: 53 लाख के नकली नोट बरामद, होमगार्ड समेत छह गिरफ्तार, कांवड़ यात्रा के दौरान बाजार में चलाने की थी तैयारी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.