Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • बागेश्वर में धधक रहे चीड़ के जंगल
  • बागेश्वर

बागेश्वर में धधक रहे चीड़ के जंगल

RNS INDIA NEWS 02/04/2021
rns featured image new

बागेश्वर। जिले में इन दिनों चीड़ के जंगल धधक रहे हैं। धुएं से आसमान में सुबह से धुंध छाई हुई है। इस वजह से सुबह के समय ठंड पडऩे लगी है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। लोगों ने वन विभाग से जंगल की आग पर काबू पाने की मांग की है। होली समाप्त होते ही जिले के चीड़ के जंगल जलने लगे हैं। कई क्षेत्रों में जंगल की आग लोगों के आंगन तक पहुंच गई है। इससे लोग दहशत में जीवन यापन कर रहे हैं। वनाग्नि से लाखों रुपये की कीमती इमारती लडक़ी जलकर नष्ट हो गई है। जलस्रोतों पर भी संकट गहराने लगा है। इधर लगातार जंगल जलने से वातावरण में धुंध छाने लगी है। इस कारण श्वांस तथा दमा के रोगियों की परेशानी बढऩे लगी है। धुंध से सुबह काफी ठंड हो रही है। इसका स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। अराजक तत्वों ने वन विभाग की नींद उड़ा दी है। विभाग एक जंगल की आग ढंग से बुझा नहीं पा रहा कि दूसरे जंगल में आग भडक़ रही है। इधर डॉक्टर एलएस बृजवाल ने कहा कि धुंध के कारण सूरज की किरण सही से जमीन पर नहीं पहुंच रही है। ऐसे मौसम में बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना चाहिए। सुबह के समय गला और सिर को ढककर रखें और गुनगुना पानी पिएं। स्वास्थ्य के रोगी नियमित स्वास्थ्य जांच करें। उधर प्रभागीय वनाधिकारी बीएस शाही ने बताया कि जंगल की आग को लगातार बुझाया जा रहा है। वन कर्मी रात्रि गश्त भी कर रहे हैं। 174 फायर वॉचर आग बुझाने में तैनात हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
Next: एई बेलवाल के निधन पर शोक, परिजनों को सौंपा शव

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

हिंसा, जातिवाद पर यूकेडी युवा प्रकोष्ठ का हमला

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सात बार जनता दरबार पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं मिली सड़क

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.