Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • बागेश्वर डीएम ने ली बाल संरक्षण से संबंधित हितधारक विभागों की समीक्षा बैठक
  • बागेश्वर

बागेश्वर डीएम ने ली बाल संरक्षण से संबंधित हितधारक विभागों की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 17/01/2023
rns featured image new

खान क्षेत्र के मजदूरों के बच्चों को आंगनबाड़ी में दें दाखिला : डीएम

बागेश्वर। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने खान क्षेत्रों में मजदूरों के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकरण किए जाने के आदेश दिए हैं। कहा कि श्रम विभाग व खान विभाग मिलकर मजदूरों के बच्चों के लिए किसी केयर टेकर या अध्यापिका की व्यवस्था स्वयं करें। उन्होंने स्कूलों के पास नशीले पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवार्इ के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय में बाल संरक्षण से संबंधित हितधारक विभागों की समीक्षा बैठक ली। कहा कि मजदूरों के बच्चों को कार्य स्थल या किसी खतरे वाले स्थान पर कतर्इ नहीं रखें। उनके हित के लिए पात्र बच्चों को निकटतम आंगनबाडी केंद्र में दाखिला किया जाय। उन्होंने जनपद के खनन क्षेत्र व बढ़े निर्माण स्थल के ठेकेदार से मिलकर उनके माध्यम से मजदूरों के बच्चों के लिए केयर टेकर व अध्यापक की तैनाती खान मालिक के माध्यम से करने को कहा। इसके लिए श्रम परिवर्तन अधिकारी व खान अधिकारी से अभियान चलाने को कहा। जनपद में स्कूली बसों की नियमित चेकिंग करने तथा बसों में महिला कंडक्टर होने के साथ ही अन्य मानकों की जांच किए जाने को कहा। जिला प्रोबेसन अधिकारी हेम तिवारी ने बताया कि जनपद में मिशन वात्सल्य के तहत लक्ष्य के सापेक्ष बच्चों को इसका लाभ प्रदान कर दिया गया है। उन्होंने जनपद में बाल श्रम रोकने आदि की जानकारी दी। यहां सीडब्लूसी अध्यक्ष दीवान सिंह दानू समेत जिला मुख्य परिवीक्षा अधिकारी संतोष जोशी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनएस टोलिया, बाल विकास अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, सीओ एसएस राणा, सीर्इओ के प्रतिनिधि चक्षुपति अवस्थी, श्रम परिवर्तन अधिकारी राजेंद्र बिष्ट, स्वास्थ्य विभाग के परामर्शदाता जय जोशी समेत सीडब्लूसी व जेजेबी के सदस्य थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धुर्मा में दैवीय आपदा प्रभावित 5 परिवारों के विस्थापन को 21.25 लाख जारी
Next: जेपी नड्डा की अगुवाई में ही लड़ा जाएगा 2024 का चुनाव, अमित शाह ने की कार्यकाल बढ़ाने की घोषणा

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

चरस तस्करी में तीन साल का कठोर कारावास

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.