Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • Bageshwar ।। महंगाई के विरोध में अब टैक्सी चालक व व्यापारी उतरे
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

Bageshwar ।। महंगाई के विरोध में अब टैक्सी चालक व व्यापारी उतरे

01/04/2022
rns featured image new

बागेश्वर। लगातार बढ़ रहे बिजली, पानी, डीजल और गैस के दाम पर टैक्सी चालकों व व्यापारियों ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज लोगों ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। जल्द बढ़े दाम वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

चालकों का कहना है कि तेल के दाम तो बढ़ रहे हैं, लेकिन किराया बढ़ाने पर यात्री हु-हुज्जत करने लगते हैं। व्यापारी और टैक्सी चालक शुक्रवार को टैक्सी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष केवलानंद जोशी के नेतृत्व में भराड़ी बाजार में एकत्रित हुए।

यहां जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदेश सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि डीजल, पेट्रोल, बिजली, पानी और गैस के दाम सुरसा के मुंह की तरह बढ़ती जा रही है। इससे उनका कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

लोग अब जरूरी सामान खरीदने के लिए ही बाजारों में आ रहे हैं, जबकि इससे पहले सामान्य खरीदारी होती थी। अब उनके सामने परिवार पालने का संकट गहरा गया है। वक्ताओं ने सरकार ने बढ़ रही महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की है।

मांग करने वालों में अनिल सिंह गढ़िया, दीपक सिंह, कुलदीप रावत, ललित तिरुवा, आनंद, प्रमोद साहू, हेम जोशी, नवीन कुमार, बालादत्त जोशी आदि शामिल रहे।

RNS/DHNN

शेयर करें..

Post navigation

Previous: Bageshwar ।। बिजली के शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से घास के ढेरों पर लगी आग
Next: Bageshwar ।। उपनल कर्मियों का बेमियादी धरना शुरू, बाहर का रास्ता दिखने से नाराज़

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

नई सड़क का उखड़ने लगा डामर, विधायक ने मांगी निष्पक्ष जांच

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
  • बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.