Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • बदरीनाथ धाम में भगवान कुबेर से जुड़ी परंपराओं को तोड़ने के प्रयास का विरोध
  • टिहरी

बदरीनाथ धाम में भगवान कुबेर से जुड़ी परंपराओं को तोड़ने के प्रयास का विरोध

RNS INDIA NEWS 15/10/2022
rns featured image new

नई टिहरी। देवप्रयाग के तीर्थ पुरोहित समाज ने बदरीनाथ धाम में भगवान कुबेर से जुड़ी सनातन परंपराओं को तोड़ जाने के प्रयासों का विरोध किया है। इस संबंध में तीर्थ पुरोहित समाज ने बदरीनाथ धाम के मुख्य रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी के माध्यम से पुलिस और प्रशासन को पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की है। श्री बदरीश पंडा पंचायत एवं श्री बदरीश युवा पुरोहित संगठन ने देवताओं के लोकपाल भगवान कुबेर से जुड़ी परंपरा को बदले जाने की कोशिश पर आपत्ति की है। पंडा पंचायत अध्यक्ष प्रवीन ध्यानी ने बताया कि केरल के एक परिवार द्वारा बदरीनाथ धाम में भगवान कुबेर से जुड़ी परंपरा को बदलने की बात सोशल मीडिया पर प्रचारित की जा रही है। केरल निवासी बदरीनाथ धाम के मुख्य रावल नंबूदरी ने भी इस परंपरा का विरोध करते हुए चमोली डीएम और एसपी से कार्यवाही की मांग की गई है। बताया कि केरल के जिला पालाकाडू स्थित चालावरा स्थान पर दो वर्ष पूर्व केरल के एक परिवार ने भगवान कुबेर का मंदिर बनावाया था। उन्होंने मंदिर में कुबेर भगवान की सोने की मूर्ति स्थापित की। अब वह परिवार कुबेर भगवान की उस सोने की मूर्ति को बदरीनाथ धाम लेकर आना चाहते हैं। शीतकाल प्रवास के दौरान वह परिवार उस सोने की मूर्ति को अपने साथ वापस केरल ले जाने का प्रचार प्रसार भी कर रहे हैं। पंडा पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्राचीन परंपरा अनुसार भगवान कुबेर छह माह बदरीनाथ तथा छह माह पांडुकेशवर में निवास करते हैं। इसके अलावा भगवान कुबेर को कहीं और नहीं ले जाया जा सकता है। युवा पुरोहित संगठन अध्यक्ष श्रीकांत बडोला ने कहा कि निजी स्वार्थों के चलते केरल के इस परिवार के ऐसे कृत्य का विरोध किया जाएगा। साथ ही सरकार से ऐसे कार्य को रोकने की मांग भी की जाएगी। बताया कि उत्तर रामायण में भगवान कुबेर के रावण के भय से उत्तर दिशा अलकापुरी में बसने का भी उल्लेख है। कहा कि बदरीधाम में युगों से भगवान कुबेर की पूजा होती आ रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गढ़वाल विवि प्रशासन के खिलाफ कर्मचारियों में उबाल
Next: पहाड़ी से लटक रहे बोल्डर व गिरते पत्थरों के बीच यात्री सफर करने को मजबूर

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बिना भुगतान शपथपत्र लेने पर भड़के लखवाड़ बांध प्रभावित

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

पहचान छिपाकर नाबालिग को दिया शादी का झांसा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.