Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • बदरीनाथ धाम में सिंहद्वार के आगे मोबाइल ले जाने पर रोक, जमा कराने की व्यवस्था बनाने के निर्देश
  • चमोली

बदरीनाथ धाम में सिंहद्वार के आगे मोबाइल ले जाने पर रोक, जमा कराने की व्यवस्था बनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 17/01/2026
rns featured image new

चमोली (आरएनएस)। बदरीनाथ धाम में अब सिंहद्वार से आगे मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए चमोली जिला प्रशासन को मोबाइल जमा कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। यह निर्णय धार्मिक स्थलों पर रील और ब्लॉग बनाने के दौरान बढ़ते विवादों को देखते हुए लिया गया है।

ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप में चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में गढ़वाल आयुक्त ने प्रशासन को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बैठक में गढ़वाल क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप सहित पौड़ी, टिहरी, चमोली, हरिद्वार, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे।

इधर, शीतकालीन यात्रा के तहत चारधामों के प्रवास स्थलों में अब तक 27 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार शीतकालीन प्रवास स्थलों पर प्रतिदिन औसतन 500 से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

पर्यटन विभाग के अनुसार बाबा केदारनाथ के शीतकालीन प्रवास स्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में सबसे अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं। यहां अब तक करीब 17 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। बदरीनाथ धाम की शीतकालीन पूजा पांडुकेश्वर और जोशीमठ स्थित नृसिंह मंदिर में होती है, जहां अब तक 6400 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इसी तरह यमुनोत्री धाम की शीतकालीन पूजा खरसाली में होती है, जहां 1017 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा में अब तक 3300 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।

सरकार की ओर से प्रदेश में बारहमासी पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित किया जा रहा है। पर्यटन विभाग द्वारा शीतकालीन यात्रा का प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है, ताकि जो तीर्थयात्री चारधाम यात्रा के दौरान नहीं पहुंच पाते, वे शीतकालीन प्रवास स्थलों पर पूजा-अर्चना और दर्शन कर सकें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्यटन मंत्री ने किया 116 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
Next: ई-ऑफिस का संचालन नहीं करने वाले अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.