Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • बदरी-केदार हाईवे मूसलाधार बारिश से दिनभर बाधित रहे
  • रुद्रप्रयाग

बदरी-केदार हाईवे मूसलाधार बारिश से दिनभर बाधित रहे

RNS INDIA NEWS 06/07/2022
default featured image

रुद्रप्रयाग। बीती रात और बुधवार सुबह जिले में हुई मूसलाधार बारिश से जन जीवन प्रभावित हुआ। एक ओर बदरीनाथ हाईवे सिरोबगड़ में मलबा आने से बाधित रहा है वहीं केदारनाथ हाईवे नैल और अन्य स्थानों पर मलबा आने के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित रहा। कई ब्रांच सड़कों में भी मलबा आने से आवाजाही थमी है। बुधवार सुबह तेज बारिश से जन जीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। बदरीनाथ हाईवे सिरोबगड़ में मलबा आने के कारण बंद हुआ, जिसे शीघ्र खोलने के प्रयास किए गए। जबकि केदारनाथ हाईवे नैल और फाटा से आगे मलबा आने के कारण बाधित रहा। यहां भी एनएच द्वारा हाईवे को खोलने के प्रयास तेजी से किए गए। हाईवे बंद होने के कारण तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को मुश्किलें उठानी पड़ी। कई लोग वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही करने को मजबूर हुए। हालांकि कुछ लोग हाईवे खुलने का इंतजार करते रहे। वहीं केदारनाथ हाईवे पर भी केदारनाथ आने जाने वाले तीर्थयात्रियों को दिक्कतें हुई। स्थानीय लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि बंद हाईवे को खोलने के प्रयास जारी है। इधर, कई ब्रांच सड़कों में भी मलबा आने से यातायात बाधित हुआ है। घनसाली-मयाल मोटर मार्ग अमकोटि के समीप कुटमाणा मोटर पुल में भारी बोल्डर आने से आवाजाही ठप हो गई है। अन्य कई मार्गो पर मलबा आने की खबरें मिली है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नपा ने कूड़े की बिक्री कर कमाए 43 हजार रुपये
Next: कार दुर्घटना में तीन घायल

Related Post

default featured image
  • रुद्रप्रयाग

डीएम जैन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व जन-जागरूकता पर दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

फील्ड में नहीं पहुंच रहे पंचायत अधिकारी, डीएम ने किए आदेश जारी

RNS INDIA NEWS 07/02/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

आठ सूत्री मांगों को लेकर जिला प्रधान संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 05/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.