Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बैडमिंटन चैंपियनशिप में ध्रुव रावत और शशांक क्षेत्री ने सीनियर डबल्स खिताब किया अपने नाम
  • अल्मोड़ा

बैडमिंटन चैंपियनशिप में ध्रुव रावत और शशांक क्षेत्री ने सीनियर डबल्स खिताब किया अपने नाम

RNS INDIA NEWS 04/08/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तरांचल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में आयोजित 24वीं उत्तराखंड जूनियर और सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। छह दिवसीय इस प्रतियोगिता में राज्यभर के करीब 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी शामिल रहे। हेमवती नंदन बहुगुणा इंडोर स्टेडियम में हुए सीनियर डबल्स के रोमांचक फाइनल में अल्मोड़ा के ध्रुव रावत और देहरादून के शशांक क्षेत्री की जोड़ी ने अल्मोड़ा के चयनित जोशी और देहरादून के सोहिल अहमद को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। पुरुष एकल वर्ग में देहरादून के अंश नेगी ने अपने ही जिले के ध्रुव नेगी को मात दी, जबकि डबल्स में पिथौरागढ़ के निश्चल चंद और देहरादून के सूर्यांश रावत ने देहरादून के अभिनव कंडारी और उधमसिंह नगर के गर्व साहनी को हराया। महिला सीनियर एकल मुकाबले में देहरादून की अनुष्का जुयाल ने अक्षिता मंडल को हराया, जबकि महिला डबल्स में पिथौरागढ़ की एंजेल पुनेरा और देहरादून की आन्या बिष्ट की जोड़ी ने अल्मोड़ा की गायत्री रावत और मनसा रावत को शिकस्त दी। बालिका डबल्स में भी एंजेल और आन्या की जोड़ी विजयी रही, उन्होंने अक्षिता मंडल और साध्वी रौथान को हराया। बालिका एकल में अनुष्का जुयाल चोट के कारण मुकाबले से हट गईं, जिसके चलते वॉकओवर के आधार पर अक्षिता मंडल को विजेता घोषित किया गया। सीनियर मिक्स डबल्स में अल्मोड़ा के ध्रुव रावत और पिथौरागढ़ की एंजेल पुनेरा की जोड़ी ने देहरादून के शशांक क्षेत्री और आन्या बिष्ट को हराया। रविवार को हुए समापन और पुरस्कार वितरण समारोह में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने अध्यक्षता की, जबकि उत्तरांचल बैडमिंटन संघ के चीफ पैट्रन व उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सभी विजेताओं को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। समारोह में बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी, कोषाध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल, अंतरराष्ट्रीय कोच डीके सेन, जिला खेल अधिकारी महेशी आर्या, जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, गोकुल मेहता, डीके जोशी, डॉ. नंदन बिष्ट, अरविंद जोशी, अरुण बंग्याल सहित कई खेलप्रेमी व पदाधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 04 अगस्त
Next: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.