Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बड़ी बहन से की सगाई, छोटी नाबालिग बहन से हुआ प्यार तो भगा ले गया; हुआ गिरफ्तार
  • देहरादून

बड़ी बहन से की सगाई, छोटी नाबालिग बहन से हुआ प्यार तो भगा ले गया; हुआ गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/05/2022
default featured image

देहरादून। एक युवक की जिस युवती से सगाई हुई, उसकी छोटी बहन से वह प्यार में पड़ गया। छोटी बहन नाबालिग थी। युवक ने प्यार के झांसे में लेकर लड़की को भगा लिया। लड़की बरामद हुई तो कहानी सामने आई। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डालनवाला इंस्पेक्टर नंदकिशोर भट्ट ने बताया कि बीते चार अप्रैल को थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग लड़की लापता हो गई थी।
आठ अप्रैल को पुलिस ने उसे बरामद कर लिया था। इस दौरान पीड़िता ने बताया कि महावीर सिंह पुत्र देवी सिंह हाल निवासी लक्कड़ बस अड्डा शिमला मूल निवासी दोसा, बलाचौर, जिला शहीद भगतसिंह नगर के वह संपर्क में थी। पुलिस ने पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराने के साथ ही मेडिकल कराया।

पुलिस को पता लगा कि लड़की के लापता होने से कुछ समय पहले उसकी बड़ी बहन की महावीर से सगाई हुई थी। सगाई के बाद महावीर मंगेतर की छोटी बहन के संपर्क में आया। दोनों के बीच फोन पर बात शुरू हुई तो प्यार परवान चढ़ा। उसने लड़की को हिमाचल बुला लिया। वहां प्रेम के झांसे में दुष्कर्म किया। पुलिस ने पिछले महीने लड़की को बरामद कर लिया था। मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस दून लाई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेल यात्रियों को झटका: हरिद्वार-देहरादून रेल रूट पर 17 से 20 मई तक प्रभावित रहेगा ट्रेनों का संचालन, जानें वजह
Next: बिजली बंद करने के नाम पर बुजुर्ग से 50 हजार की ठगी

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.