Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बढ़े हुए वेतन भत्तों को आपदा राहत के लिए छोड़ें विधायक, मंत्री: बुटोला
  • देहरादून

बढ़े हुए वेतन भत्तों को आपदा राहत के लिए छोड़ें विधायक, मंत्री: बुटोला

RNS INDIA NEWS 05/09/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।    कांग्रेस के बदरीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला ने सभी विधायकों, मंत्रियों से आपदा राहत कार्यों के लिए बढ़े वेतन भत्तों को छोड़ते हुए आपदा राहत कार्यों में देने की मांग की। गुरुवार को कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत में कहा कि वे छह महीने तक बढ़े हुए वेतन भत्तों को लेने की बजाय आपदा राहत कार्यों के लिए देंगे। सरकार से चमोली के आपदाग्रस्त क्षेत्रों में राहत कार्य तेज किए जाने के साथ ही प्रभावितों तक मदद पहुंचाने की मांग। बुटोला ने कहा कि हिमाचल में भी आपदा आई। वहां की सरकार ने स्वयं मुख्यमंत्री समेत मंत्रिपरिषद के सदस्यों और कांग्रेस के सभी विधायकों ने अपने दो महीने के वेतन और भत्ते आपदा प्रबंधन के लिए दे दिए हैं। उसी तर्ज पर वे स्वयं पहल करते हुए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर ऐसी ही व्यवस्था उत्तराखंड में लागू करने की मांग कर रहे हैं। विधायकों के वेतन भत्तों में जो इजाफा हुआ है, वो आपदा राहत में जमा कराया जाए। सभी विधायकों से अनुरोध किया कि वे भी अपने बढ़े हुए वेतन भत्तों को आपदा राहत में दें। इससे आपदा प्रभावितों की मदद मिलेगी। कहा कि बदरीनाथ विधानसभा के बहुत से क्षेत्र आपदा से प्रभावित हैं। इस आपदा से जुड़े प्रश्न उन्होंने विधानसभा सत्र में लगाए। इनका उन्हें कोई जवाब नहीं मिल पाया। न ही चर्चा का मौका दिया गया। जबकि आपदा से कई स्कूल, स्वास्थ्य सेवाओं समेत सड़कें प्रभावित हैं। सरकार आपदा की स्थितियों का पूरा आंकलन कर तत्काल राहत प्रभावितों तक पहुंचाए। आपदा के मानकों को सरल किया जाए। कहा कि जोशीमठ आपदा के इतने दिनों बाद भी जोशीमठ आपदा को आया पैसा खर्च क्यों नहीं किया जा रहा है। लोगों की समस्या का समाधान क्यों नहीं हो रहा है। इन सवालों का भी जवाब विधानसभा में नहीं मिल रहा है। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, राजेंद्र दानू, वीरेंद्र राणा मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया सहसपुर में आयोजित बैठक में प्रतिभाग
Next: पंचकर्म अटेंडेंट के पद सृजन को सीएम ने मांगी आख्या

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.