Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल बंद भी कर सकती है सरकार: शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय
  • देहरादून

बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल बंद भी कर सकती है सरकार: शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय

RNS INDIA NEWS 06/08/2021
rns featured image new

देहरादून। कोरोना महामारी के कारण उत्तराखंड में लम्बे समय बाद खुले स्कूल एक बार फिर बंद किये जा सकते हैं। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने यह बात कही है। बता दें कि, कैबिनेट ने 27 जुलाई को हुई बैठक में प्रदेश में कई महीनों से बंद स्कूलों को खोलने का फैसला लिया था। जिसके बाद 2 अगस्त से 9वीं से 12 वीं और 16 अगस्त से कक्षा 6 से 8वीं की कक्षाएं शुरू करने का निर्णय किया गया।

इसी बीच नैनीताल हाईकोर्ट में स्कूल खोलने के खिलाफ हरिद्वार निवासी विजय पाल ने जनहित याचिका दायर कर कहा था कि सरकार ने बिना किसी तैयारी या योजना के कोरोनोवायरस महामारी के बीच में स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है। साथ ही वैज्ञानिकों द्वारा कोरोना की तीसरी लहर की आशंका का भी जिक्र किया। जिस पर हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा है।

वहीं अब शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का कहना है कि, सरकार कोर्ट को जवाब देगी। हाईकोर्ट का जो भी फैसला होगा सरकार उसका सम्मान करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि, जिस तरह की बातें तीसरी लहर को लेकर बताई जा रही हैं कि, तीसरी लहर आएगी, तो उसकी आहट को देखते हुए सरकार स्कूल बंद भी कर सकती है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि, बच्चों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशा मुक्ति केंद्र में बाहर से ताला लगा चार लड़कियां फरार
Next: स्पा सेंटर पर छापा, 5 युवतियां बचाई गयी, मैनेजर संचालिका फरार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.