Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बच्चों के कफ सिरप की जांच को औषधि विभाग ने लिए नमूने
  • अल्मोड़ा

बच्चों के कफ सिरप की जांच को औषधि विभाग ने लिए नमूने

RNS INDIA NEWS 15/10/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।   औषधि निरीक्षक पूजा जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों और आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेशों के अनुपालन में जिले में कफ सिरप प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए बुधवार को विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बच्चों के दो कफ सिरप के नमूने गुणवत्ता जांच के लिए लिए गए। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान मेडिकल स्टोर्स पर प्रश्नगत औषधियां जैसे कोल्डरिफ सिरप, रेस्पीफ्रेश-टीआर सिरप और रिलीफ सिरप का कोई स्टॉक उपलब्ध नहीं मिला। औषधि निरीक्षक ने बताया कि जनपद के सभी मेडिकल स्टोर स्वामियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी प्रकार की खांसी या जुकाम की दवा न दी जाए। वहीं, पांच वर्ष से अधिक आयु के बच्चों के लिए भी ऐसी दवाओं का उपयोग केवल चिकित्सक की जांच के बाद, उचित खुराक और न्यूनतम अवधि तक ही किया जाना चाहिए। पूजा जोशी ने कहा कि लिए गए नमूनों की रिपोर्ट लैब से प्राप्त होने के बाद यदि दवाएं मानकों के अनुरूप नहीं पाई जाती हैं तो ड्रग एंड कॉस्मेटिक अधिनियम, 1940 के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालकों को यह भी निर्देश दिया कि वे अपने लाइसेंस की शर्तों का पालन करें और योग्य चिकित्सक के पर्चे पर ही बच्चों को औषधियां वितरित करें। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की जांच कार्रवाई जिले में आगे भी जारी रहेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश के 10 हजार प्रतियोगियों को मिलेगा निःशुल्क कोचिंग योजना का लाभ
Next: होटल में युवती संग पकड़ा गया युवक, झूठी पहचान बनाकर करता था संपर्क

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-01 at 18.54.36_11zon
  • अल्मोड़ा

राहुल गांधी की जनसभा के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, यशपाल आर्य ने किया जनसंपर्क

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-01 at 22.04.47_11zon
  • अल्मोड़ा

पुरानी पेंशन बहाली को कांग्रेस के संकल्प पत्र में शामिल करने की मांग, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.