Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे
  • उत्तर प्रदेश

बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे

RNS INDIA NEWS 20/09/2022
rns featured image new

रायबरेली (आरएनएस)।  थाना क्षेत्र के गांव लालाखेड़ा मजरे सकतपुर में बच्चों के खेल में रविवार की शाम को दो पक्षों में झगड़ा हो गया।  जिसमें एक पक्ष के दंपति सहित अन्य लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर कुल्हाड़ी व धारदार हथियार से हमला कर दंपति को घायल कर दिया । मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष के भी पति पत्नी को चोटें आई हैं। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया । जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
लाला खेड़ा गांव निवासी मुकेश कुमार ने आरोप लगाया है कि रविवार की शाम मेरे दरवाजे मेरे पड़ोसी टुन्नीलाल के बच्चे मेरे बच्चों के साथ खेल रहे थे।  किसी कारण से बच्चों में झगड़ा होने लगा। मैंने बच्चों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। इससे नाराज होकर टुन्नीलाल और उसकी पत्नी गुडिय़ा सहित अन्य लोगों ने घर में घुसकर मेरे ऊपर कुल्हाड़ी व धारदार हथियारों तथा लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे मैं गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने आई मेरी पत्नी केशन कुमारी को भी उक्त लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे वह वहीं पर बेहोश होकर गिर गई। ग्रामीणों के बीच बचाव करने पर सभी लोग जान से मारने की धमकी देकर चले गए। जबकि दूसरे पक्ष से टुन्नीलाल का आरोप है कि मेरे पड़ोसी मुकेश कुमार ने गाली देते हुए मारपीट कर मुझे घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पर मेरी पत्नी गुडिय़ा को भी मारा पीटा। थानाध्यक्ष देवेंद्र अवस्थी ने बताया कि घायलों को सीएचसी में भर्ती करा दिया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है । तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ठेका पार्किंग का, चल रहा अवैध बस स्टैंड, एडीजी, कमिश्नर से की गई शिकायत
Next: रेलवे कर्मी को चाकुओं से हमला कर उतारा मौत के घाट

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.