Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बच्ची के साथ यौन शोषण के मामले में सुरक्षा पर्यवेक्षक और क्लास टीचर हुए गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय

बच्ची के साथ यौन शोषण के मामले में सुरक्षा पर्यवेक्षक और क्लास टीचर हुए गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/10/2024
rns featured image new

नोएडा (आरएनएस)। नोएडा के सेक्टर 27 के एक नामी स्कूल के जूनियर विंग में एक बच्ची के साथ हुए यौन शोषण के मामले में पुलिस ने स्कूल के सुरक्षा पर्यवेक्षक और बच्ची की क्लास टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों के आधार पर स्कूल के कार्यालय प्रशासक और सुरक्षा पर्यवेक्षक दयामय महतो तथा पीडि़ता बच्ची की क्लास टीचर मधु मेनघानी को घटना को छुपाने का दोषी पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया है।
इस मामले में तूल पकड़ लिया है। अब पीडि़त परिजनों ने सामाजिक संगठनों को पत्र भेजकर सहयोग मांगा है और मुख्य आरोपी के साथ स्कूल प्रबंधन पर भी कार्रवाई की मांग उठाई है। बच्ची के पिता ने नोएडा के सभी सामाजिक संगठनों को पत्र लिखकर सहयोग मांगा है। इस पत्र में बच्ची के पिता ने पूरे प्रकरण को विस्तार से बताया है। साथ ही स्कूल मैनेजमेंट पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता ने इस पूरे मामले को लेकर आरोपी कर्मचारी सहित स्कूल प्रशासन पर भी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
बच्ची के पिता ने पत्र में लिखा है कि मेरी छोटी बच्ची जो की महज तीन वर्ष सात माह की है। वह नोएडा के सेक्टर-27 स्थित नामी स्कूल के जूनियर विंग में पढ़ती है। सात अक्टूबर को स्कूल से आने के बाद उसने पेट में दर्द होने की शिकायत की। पूछने पर कुछ नहीं बताया और खाना खाकर सो गई। उसी दिन रात करीब आठ बजे के लगभग बच्ची ने पेट और प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की शिकायत की। अगले दिन आठ अक्टूबर को बच्ची को डॉक्टर के पास ले गए। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ हुई है। कुछ जांच लिखी जो उसी दिन कराई गई।
घर आने पर जब बच्ची की मां ने पूछा तो उसने आपबीती बताई। बच्ची ने बताया कि खाना देने वाले अंकल ने मेडिकल स्टोर में कुछ चुभाया, रोने पर मैम ने दरवाजा नॉक किया तो अंकल खिडक़ी से भाग गए। जब हमने पूछा कि कल क्यों नहीं बताया तो बच्ची बोली क्लास टीचर मैम डांट कर बोली थी कि मां को कुछ नहीं बताना। ये सभी बात बच्ची ने पुलिस को भी 10 अक्टूबर को बताई थी और घटना वाली जगह को भी दिखाया था।
पिता ने कहा कि पुलिस से नौ अक्टूबर को संपर्क किया। उसी दिन तो पुलिस ने काफी तत्परता दिखाई। 10 अक्टूबर को बच्ची के साथ हमें पुलिस स्कूल लेकर गई थी। हमने वहां स्कूल की जूनियर विंग की प्रिंसिपल और क्लास टीचर को बुलाने का अनुरोध किया तो शिक्षिका ने कहा कि उनकी क्या जरूरत है। स्कूल में बच्ची को कई तरीके से सभी स्टाफ की पहचान करवाई गई, लेकिन उसने एक व्यक्ति को ही बार-बार पहचाना। उसी आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।
पिता का आरोप है कि पुलिस ने प्रिंसिपल से कहा कि अभी तक का कैमरों का फुटेज दे देना। इस पर प्रिंसिपल ने कहा कि 30 दिन तक का ही फुटेज मिल पाएगा। इस पर एसीपी ने कहा कि इतने दिन का ही दे दीजिएगा। अगले दिन स्कूल पहुंचे तो प्रबंधन ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। फुटेज देने के नाम पर शुरुआत में टालमटोल करते रहे तो बाद में सिर्फ 14 दिन की ही फुटेज देने की बात कहने लगे। यही नहीं घटना वाले स्थान का कोई वीडियो नहीं था। इससे पता चलता है कि स्कूल प्रबंधन सब कुछ जानते हुए भी घटना छिपाने का प्रयास करता आ रहा है।
इस मामले को लेकर एडीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया है कि इस मामले में अभी तक की विवेचना में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब दो और गिरफ्तारी हुई है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी जांच लगातार जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शराब पीकर वाहन चलाने पर तीन वाहन सीज
Next: राशिफल 19 अक्टूबर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.