Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बच्चा चोर समझ तीन साधुओं की पिटाई
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

बच्चा चोर समझ तीन साधुओं की पिटाई

RNS INDIA NEWS 06/10/2022
rns featured image new

अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

भिलाई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के खुर्सीपार क्षेत्र में बच्चा चोर गिरोह के गिरफ्त में आने के बाद शहर में बच्चा चोरी की शंका माता पिता को सताने लगी है। इसके कारण संदिग्ध लोगों की पिटाई के मामले भी सामने आने लगे हैं। इसी कड़ी में दशहरा के दिन भिलाई तीन क्षेत्र में साधुओं के भेष में घूम रहे तीन लोगों की पिटाई कर दी गई। भीड़ ने इन साधुओं की पिटाई की जिससे उन्हें जगह जगह चोटें आई है। साधु भेषधारियों की शिकायत पर भिलाई तीन पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार भिलाई -3 थाना क्षेत्र के चरौदा गांव में दशहरा के दिन तीन लोग साधु के भेष में घूम-घूमकर भीख मांग रहे थे। इस दौरान अफवाह उड़ी कि तीनों साधु के भेष में बच्चा चोरी के इरादे से घूम रहे हैं। फिर क्या था भीड़ ने इनकी जमकर पिटाई कर दी। शिकायत मिलने के बाद इस मामले में भिलाई तीन पुलिस ने साधु भेषधारी तीनों व्यक्तियों का मेडिकल कराया। प्रारंभिक इलाज के बाद इन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वहीं पुलिस इस मामले में पिटाई करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी पहचान कर रही है।

एसपी ने की अपील
दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने अपील की है कि बच्चा चोरी की अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून को अपने हाथ में न लें। वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि जल्द ही साधुओं की पिटाई करने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में त्वरित कार्यवाही कर 4 घंटे के भीतर आरोपी को हल्द्वानी से किया गिरफ्तार
Next: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
  • केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.